Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

राहुल-प्रियंका संभल नहीं जा सके, गाजीपुर बॉर्डर से लौटे:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस पर 4 घंटे जाम से लोग परेशान

दिल्ली/संभल : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बुधवार को उत्तर प्रदेश के संभल नहीं जा सके। यहां उन्हें हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन से मिलना था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके काफिले को गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया। इससे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस पर 4 घंटे तक 5 किमी लंबा जाम लगा रहा।

इससे ट्रैफिक में फंसे लोग नाराज हो गए। उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीट दिया।

इससे पहले राहुल ने भी अफसरों से बातचीत की। कहा- मैं पुलिस की गाड़ी में अकेले जाने को तैयार हूं। लेकिन अफसर राजी नहीं हुए। राहुल हाथ में संविधान लेकर कार पर चढ़ गए। मीडिया को संबोधित किया। इसके बाद राहुल-प्रियंका दिल्ली लौट गए। उन्होंने कहा- अब 6 दिसंबर को संभल जाएंगे।

संभल में कोर्ट के आदेश पर 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था। इस दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें गोली लगने से चार युवकों की मौत हो गई थी।

इससे पहले, शनिवार को सपा और रविवार को कांग्रेस के डेलिगेशन ने भी संभल जाने का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी करके किसी को संभल नहीं जाने दिया।

कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोगों में बहस और झड़प हुई।

कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोगों में बहस और झड़प हुई।

पहली तस्वीर में कार से निकलकर राहुल संविधान दिखाते हुए। दूसरी में कांग्रेसियों को पीटते लोग।

पहली तस्वीर में कार से निकलकर राहुल संविधान दिखाते हुए। दूसरी में कांग्रेसियों को पीटते लोग।

जाम में फंसे लोगों ने कांग्रेसियों को पीटा

गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग की वजह से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। इसके बाद लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीट दिया। पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

गाजियाबाद पुलिस ने राहुल-प्रियंका को नोटिस दिया

गाजियाबाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को नोटिस दिया। उनसे आगे न बढ़ने का अनुरोध किया गया है। 1 घंटे से दोनों नेता गाजीपुर बॉर्डर पर रुके हुए हैं। वे कार के अंदर बैठे हैं।

प्रमोद कृष्णम् का राहुल पर तंज, कहा- बांग्लादेश भी चले जाइए

पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम् ने राहुल के संभल दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने X पर लिखा- 1 दिन का समय निकाल कर बांग्लादेश भी चले जाइए।

राहुल ने पुलिस अफसरों से कहा- हम अकेले आपकी गाड़ी में जाएंगे

गाजीपुर बॉर्डर पर राहुल अभी भी संभल जाने के लिए अड़े हैं। पुलिस अफसरों से राहुल ने कहा कि हम सिर्फ 5 लोग जाएंगे। आप लोगों के साथ आपकी गाड़ी में जाएंगे और वापस चले जाएंगे। हालांकि, प्रशासन पर इस सहमत नहीं हुआ। इसके बाद राहुल ने कहा- अगर पूरे काफिले को नहीं जाने देना चाहते हैं तो मुझे अकेले संभल जाने दीजिए। मैं आपकी (पुलिस की) गाड़ी में भी संभल चलने को तैयार हूं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *