Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

हिंसा के बाद पहली बार संभल पहुंचे योगी:बोले- कांग्रेस ने सामूहिक हत्याएं कराई, सपा ने उनके पापों पर पर्दा डाला

संभल : हिंसा के बाद सीएम योगी गुरुवार को पहली बार संभल पहुंचे। उन्होंने कहा- संभल एक सच्चाई है, जिन लोगों ने संभल के साथ पाप किया था, उन्हें सजा मिलेगी। जो लोग संभल को दंगा ग्रस्त बनाते थे, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमारे ग्रंथ कहते हैं- कल्कि के रूप में यहां भगवान विष्णु का 10वां अवतार होगा।

उन्होंने कहा- कांग्रेस सामूहिक हत्या करवाती थी और समाजवादी पार्टी और उनके पाप पर पर्दा डालने का काम करती थी। हत्यारों को बचाने का काम करती थी। यही तो हुआ था संभल में। आजादी के बाद में जो कत्लेआम हुआ, उसकी सच्चाई सामने आ जाती तो उनको वोट बैंक खिसकने का डर था। ये बांटने वाले लोग गरीबों पर डकैती डालने का काम करते थे। हम लोग वोट बैंक के लिए नहीं आये हैं। हम तो विरासत का संरक्षण करने के लिए आये हैं।

सीएम ने यहां 546 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए। इनमें 108 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और 113 का लोकार्पण किया। संभल पहुंचने पर योगी के हेलिकॉप्टर ने शाही जामा मस्जिद के ऊपर तीन राउंड लगाए। 24 नवंबर, 2024 को इसी मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें गोली लगने से 4 लोगों की मौत हो गई थी।

पूजन के दौरान दक्षिणा के लिए सीएम ने पहले अपनी जेब देखी। बाद में भूपेंद्र चौधरी ने उनको एक नोट दिया।

पूजन के दौरान दक्षिणा के लिए सीएम ने पहले अपनी जेब देखी। बाद में भूपेंद्र चौधरी ने उनको एक नोट दिया।

योगी को भूपेंद्र चौधरी ने दक्षिणा के लिए रुपए दिए

सीएम का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में लैंड हुआ। योगी ने आंनदपुर में शिलान्यास पूजन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल हुए। हवन के दौरान पंडित ने योगी को संकल्प के लिए पूजन सामग्री दी। उस पर दक्षिणा रहने को कहा। सीएम ने दक्षिणा के लिए अपनी जेब देखी, लेकिन तब तक भूपेंद्र चौधरी ने एक नोट निकालकर उनको दिया।

संभल में सीएम के हेलिकॉप्टर ने शाही मस्जिद के ऊपर 3 बार चक्कर लगाए।

संभल में सीएम के हेलिकॉप्टर ने शाही मस्जिद के ऊपर 3 बार चक्कर लगाए।

मंत्री बोलीं- योगी जी संभल का नाम बदल दीजिए

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने संभल का नाम बदलने का मांग की। उन्होंने कहा- योगी जी संभल का नाम बदल दीजिए। कल्कि नगरी किया जाए यो जो आपको सही लगे वो रख दीजिए।

गुलाब देवी को जिला मुख्यालय उपहार में दिया

सीएम ने कहा – मैं बहन गुलाब देवी को जिला मुख्यालय का उपहार दे रहा हूं। जिसकी घोषणा 2011 में घोषणा हुई थी। अब 14 साल बाद जिले को अपना जिला मुख्यालय, अपनी पुलिस लाइन मिलेगी। यहां 80 एकड़ में जिला मुख्यालय होगा, जहां एक छत के नीचे ही जनता को को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।

संभल को अब दंगाइयों से लड़ने की शक्ति मिली

योगी ने कहा- 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। भगवान हर साल आते हैं, फिर आएंगे। संभल को अब दंगाइयों से लड़ने की शक्ति मिली है, जिन लोगों ने संभल के साथ पाप किया था, उन्हें सजा मिलेगी। जो लोग संभल को दंगा ग्रस्त बनाते थे, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पिछली सरकार हर जिले में एक गुंडा पालती थी

योगी ने सपा सरकार पर हमला किया। कहा-पिछली सरकार एक जिले में एक गुंडा और एक माफिया पालती थी। हम एक जिले में एक मेडिकल कॉलेज दे रहे हैं। युवाओं के लिए पिछले 8 साल में साढ़े 8 लाख नौकरी दी। कभी चेहरा नहीं देखा गया, जाति नहीं देखी गई। पिछली सरकारों में दंगे होते थे। शोषण होता था। न बेटी, न ही व्यापारी सुरक्षित थे। आज सब सेफ हैं। केवल दंगाई सुरक्षित नहीं हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *