Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

पत्नी भागी तो 4 बच्चों संग यमुना में कूदा पति:शामली में रोते हुए VIDEO बनाया, बोला- पत्नी और उसके प्रेमी ने जिंदगी नर्क कर दी

शामली : शामली में पत्नी प्रेमी के साथ भागी तो पति ने 4 बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। उसने पहले 3 बच्चों को फेंका, फिर एक को लेकर खुद कूद गया। इससे पहले उसने रोते हुए वीडियो बनाकर बहन को भेजे। इसमें पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया। कहा- दोनों ने मेरी जिंदगी नर्क बना दी थी।

फिलहाल, पांचों का अब तक पता नहीं चला है। गोताखोरों को टीम उन्हें तलाश रही है। घटना का पता उस वक्त चला, जब युवक का मोबाइल ट्रेस करते हुए पुलिसवाले यमुना पुल पर पहुंचे। वहां लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खेल कला का है।

युवक ने कूदने से पहले वीडियो बनाया। इसमें कह रहा कि कोई और औरत ऐसा न करे, इसलिए ऐसा कदन उठाना पड़ रहा।

युवक ने कूदने से पहले वीडियो बनाया। इसमें कह रहा कि कोई और औरत ऐसा न करे, इसलिए ऐसा कदन उठाना पड़ रहा।

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सलमान (38), अपनी बेटी महक (12), शिफा (5), बेटे आयान (3) और 8 महीने की बेटी इनायशा को लेकर निकल घर से निकला था। यमुना नदी के पुराने पुल के पास पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शी साधु शिवगिरि ने बताया- मैं दुकान पर चाय पीने जा रहा था, तभी एक युवक 4 बच्चों के साथ आया था।

उसने एक समोसा लिया और खुद नहीं खाया, बच्चों को दे दिया। इसके बाद वह पुराने पुल पर चला गया। वहां से बच्चों को फेंका, फिर एक को लेकर खुद भी कूद गया। 5-6 बार तो वो लोग पानी के ऊपर आए, फिर डूब गए।

इधर, भाई जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, तो बहन ने घरवालों यह बात बताई। इसके बाद सभी ने उसे और बच्चों को खोजना शुरू किया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस ने जब सलमान का फोन सर्विलांस पर लगाया तो पुल के पास उसकी लोकेशन खत्म हो गई। यहां लोगों से बताया कि कल कोई यहां से कूद गया था।

गोताखोरों की टीम युवक और बच्चों की तलाश में लगी है। 1 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

गोताखोरों की टीम युवक और बच्चों की तलाश में लगी है। 1 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कूदने से पहले वीडियो भेजे, लेकिन बहन देख नहीं पाई युवक की बहन गुलिस्ता ने बताया- कूदने से पहले भाई ने मेरे मोबाइल पर वीडियो भेजे थे, लेकिन मैं देख नहीं पाई। बाद में वीडियो देखने पर पता चला, तब यह बात घरवालों को बताई।

5वीं बार भाभी भागी, भाई परेशान था बहन ने बताया- भाभी खुशनुमा (35) 4 बार पहले भी घर से भाग चुकी थी। हर बार भाई उसे समझाकर ले आता था। 2 अक्टूबर को दोनों में ज्यादा झगड़ा हो गया। इसके बाद वह 5वीं बार भाग गई। जाते वक्त कह रही थी कि तुम्हें जो करना है करो। मरना है, मर जाओ। मैं तेरे साथ नहीं रहूंगी, मुझे फर्क नहीं पड़ता। भाभी के जाने के बाद से भाई परेशान था।

14 साल पहले शादी हुई थी, 3 साल से चल रहा था अफेयर

खुशनुमा और सलमान की 14 साल पहले शादी हुई थी। उसका जौला निवासी समीर से 3 साल से अफेयर चल रहा था। 7 महीने पहले इसे अफेयर की जानकारी सलमान को हुई थी। इसके बाद से वो समझाने की कोशिश कर रहा था। ससुराल वाले भी बेटी का साथ देते थे।

5 लोगों के यमुना में कूदने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

5 लोगों के यमुना में कूदने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वीडियो में क्या दिख रहा, पढ़िए…

  • पहला वीडियो- सलमान अपने चारों बच्चों के साथ है। वह और उसकी 2 बेटियां रोती हुई दिख रही हैं। इसके बाद वह बड़ी बेटी से कहता है कि हम सारे के सारे मर जाएंगे। मेरी मौत की जिम्मेदार तेरी अम्मी है। साबिर, हारून, इंतजार, इश्तकार, अंजुम ने मिलकर मेरी जिंदगी खराब कर रखी है। 7 महीने से इन लोगों ने मेरी जिंदगी खराब कर रखी है।
  • दूसरा वीडियो- सलमान कहता है कि मुझे इसलिए मौत का कदम उठाना पड़ा, क्योंकि इस औरत ने मेरी जिंदगी खराब कर रखी है। कानून ऐसा है कि किसी ने कोई मदद नहीं की। आगे से कोई औरत ऐसा न करे, इसलिए मैंने 5 जिंदगी खतरे में डाल दी हैं।
  • तीसरा वीडियो- सलमान कहता है, यह मेरा आखिरी वीडियो है। मैं अपने बाप से माफी मांग रहा हूं। अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ कर देना। बाकी सबसे भी माफी मांग रहा।
5 लोगों के डूबने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

5 लोगों के डूबने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

एडिशनल एसपी शामली संतोष सिंह ने बताया- शुक्रवार दोपहर 1 बजे पुलिस को युवक के गायब होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। ये पानीपत पुल पर आकर खत्म हुई। कल तक किसी ने डूबने की बात नहीं कही थी। आज सुबह यहां आसपास के लोगों ने बताया है कि शायद कल युवक बच्चों के साथ कूद गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *