Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

यूपी में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में 2km लाइन:काशी में मां कुष्मांडा का सोने से श्रृंगार, विंध्यवासिनी धाम में भोर से भीड़

वाराणसी, मिर्जापुर : आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। यूपी के देवी मंदिरों में सुबह लंबी लाइन है। काशी में मां कुष्मांडा के दरबार में 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाई गई है‌। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर में भी भोर से श्रद्धालुओं की लंबी लाइन है।

नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है। शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं, लेकिन उन्होंने रहने के लिए भगवान शिव की नगरी काशी को चुना। काशी में वरुणा नदी के किनारे मां शैलपुत्री का प्राचीन मंदिर है। पूरे भारत में ये इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां मां खुद विराजमान हुईं। जबकि दूसरे शक्तिपीठों में मां की प्रतिमा और पिंडियों के दर्शन होते हैं। यह मंदिर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर दूर अलईपुरा कस्बे में हैं।

काशी के ज्योतिषाचार्यों ने बताया- 89 साल बाद नवरात्रि पुराने साल में शुरू और नए साल में समाप्त होगा। इस बार माता जगदम्बा पालकी पर सवार होकर आई हैं। बृहस्पति संवत्सर का लोप हो जाएगा। नया साल रौद्र संवत्सर से शुरू होगा। नए साल का राजा गुरु और मंत्री मंगल होंगे।

भोर में मां विंध्यवासिनी की मंगला आरती के बाद दर्शन के लिए कपाट खोले गए।

भोर में मां विंध्यवासिनी की मंगला आरती के बाद दर्शन के लिए कपाट खोले गए।

काशी में मां कुष्मांडा का सोने से श्रृंगार किया गया है। मां को सोने के गहने पहनाए गए हैं।

काशी में मां कुष्मांडा का सोने से श्रृंगार किया गया है। मां को सोने के गहने पहनाए गए हैं।

काशी में महिलाएं पूजा की थाली सजाकर मां कुष्मांडा मंदिर पहुंचीं।

काशी में महिलाएं पूजा की थाली सजाकर मां कुष्मांडा मंदिर पहुंचीं।

काशी में मां गंगा को 11 लीटर दूध अर्पित किया

हिंदू नववर्ष 2083 के स्वागत में वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का विशेष पूजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां गंगा को 11 लीटर दूध अर्पित किया। नव संवत्सर के आगमन पर घाट पर धार्मिक उत्साह और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।

काशी में मुखनिर्मालिका गौरी की पूजा की गई

काशी में चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के साथ गौरी पूजन की भी विशेष परंपरा निभाई जाती है। मुखनिर्मालिका गौरी की पूजा का विधान माना गया है। इसी आस्था के तहत वाराणसी के गायघाट स्थित हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी हुई है और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है।

बरेली के 84 घंटा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बरेली के बदायूं रोड स्थित प्रसिद्ध 84 घंटा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। मान्यता है कि यहां मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु माता रानी को घंटा भेंट करते हैं। इसी आस्था के चलते नवरात्र में यहां विशेष धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।

काशी में मां शैलपुत्री मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा

काशी में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचते रहे। आस्थावान मां के दरबार में हाजिरी लगाकर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *