Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

यूपी में फिर लौटेगी ठंड, 2 दिन तेज हवाएं चलेंगी:11 जिलों में कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर बिगड़ेगा मौसम

उत्तर प्रदेश : यूपी के मौसम एक बार फिर पलटी मारेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड लौटेगी। तेज हवाएं चलेंगी। दिन में निकली रही तेज धूप में भी ठिठुरन का अहसास होगा। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर 9 फरवरी से फिर से बारिश या बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। इसका असर मैदानी इलाकों, खासकर यूपी पर पड़ेगा।

इस बीच शुक्रवार सुबह 11 जिलों में कोहरा छाया रहा। शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में कोहरा काफी घना रहा। आंस की बूंदें रिमझिम बारिश की तरह महसूस हुईं। सड़कें गीली हो गईं। कई जगह विजिबिलिटी 10-20 मीटर तक सिमट गई। सड़कों पर कुछ भी देखना मुश्किल हो गया।

प्रदेश के बाकी जिलों में फिलहाल कोहरे से राहत मिली हुई है, लेकिन पहाड़ों से आ रहीं सर्द हवाओं से सुबह और शाम के वक्त गलन बढ़ा रखी है। दिन में धूप की वजह से ठंड से मिल रही है। पिछले 24 घंटे में हरदोई सबसे ठंडा रहा। पारा 8°C दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को लखनऊ, प्रयागराज समेत 15 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। कम विजिबिलिटी की वजह से लखीमपुर-खीरी में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से जा घुसी। हादसे में बहराइच के पति, पत्नी और साले की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। वहीं, उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बस-कारों समेत 10 गाड़ियां टकरा गईं।

वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

फिलहाल यूपी के ऊपर या आसपास कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। इस वजह से आने वाले 3 तीन दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। तेज पछुआ हवाओं के कारण घने कोहरे के दौर से राहत मिलेगी। 2-3 दिन बाद पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर से मौसम बदलेगा।QuoteImage

पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद सुबह से मौसम साफ है‌‌। वाराणसी में सुबह से ही हल्की धूप निकली हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद सुबह से मौसम साफ है‌‌। वाराणसी में सुबह से ही हल्की धूप निकली हुई है।

गोरखपुर में हल्का कोहरा रहा, लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से गलन बरकरार है।

गोरखपुर में हल्का कोहरा रहा, लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से गलन बरकरार है।

मेरठ में मौसम साफ है। कोहरा नहीं पड़ रहा है।

मेरठ में मौसम साफ है। कोहरा नहीं पड़ रहा है।

  • लखनऊ: सुबह के समय में हल्की धुंध और कोहरा रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया। तेज धूप निकल आई। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में तेज हवा चलती रहेंगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा।
  • कानपुर: सुबह के समय मौसम बिल्कुल साफ है। सुबह से ही धूप निकल आई है, लेकिन सर्द हवाएं ठंड के साथ कर रही है। हवाओं की गति भी बीते दिनों की अपेक्षा तेज है।
  • वाराणसी: पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद सुबह से मौसम साफ है‌‌। वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल किसी विक्षोभ के सक्रिय न होने से मौसम सामान्य रहेगा। पछुआ हवा से सुबह और शाम में ठंड बनी रहेगी‌। अब आठ फरवरी को एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान बढ़ेगा। आसमान में हल्के बादल रहेंगे।
  • मेरठ: मेरठ में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। कई दिन से सुबह के समय छाए रहने वाले कोहरे से लोगों को राहत मिली। हालांकि, शीतलहर का असर भी दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिन तक शीतलहर ठिठुरन बढ़ा सकती है।
  • गोरखपुर: शुक्रवार की सुबह काेहरा कम रहा, लेकिन तेज हवाओं की वजह से गलन बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलेगी।
गोरखपुर में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। लोग अलाव तापकर राहत महसूस कर रहे।

गोरखपुर में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। लोग अलाव तापकर राहत महसूस कर रहे।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

दिन के तापमानों में अयोध्या, मुरादाबाद आगरा समेत 17 जिलों के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। ऐसे ही प्रयागराज, बरेली समेत 21 जिलों में 3 डिग्री तक की गिरावट आई। रात के तापमानों में जालौन, झांसी, ललितपुर में 4 डिग्री तक की गिरावट आई। मेरठ समेत 5 जिलों में पारा 3 डिग्री तक लुढ़का।

पिछले 24 घंटों के दौरान यूपी के दोनों मौसम संभागों में मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं घना कोहरा और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर घना से घना कोहरा देखा गया। सबसे कम विजिबिलिटी शून्य मीटर प्रयागराज में दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस गाजीपुर में दर्ज किया गया।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

7 फरवरी: पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ेगा। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।

8 फरवरी: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। तेज हवाएं चल सकती हैं।

9 फरवरी: पूरे प्रदेश में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *