Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

यूपी में ठंड से शेर भी कांपे, हीटर-ब्लोअर लगाए:15 शहरों में स्कूल बंद, 25 में कोहरा; क्रिसमस की रात पड़ेगी भीषण सर्दी

उत्तर प्रदेश : यूपी में शीतलहर और कोहरे से हालात बिगड़ने लगे हैं। 72 घंटे में ठंड से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर समेत 25 शहर घने कोहरे की चपेट में हैं। कई शहरों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। शीतलहर की बूंदें बारिश की फुहारों जैसी पड़ रही हैं।

अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। सर्द हवाओं से पहाड़ों जैसा महसूस हो रहा है। कानपुर चिड़ियाघर में शेर, बाघ और तेंदुए को ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर और बल्ब लगाए गए हैं। खाने में मांस बढ़ाया गया है।

भालू को दोगुना शहद पिलाया जा रहा है। उसे शकरकंद और अंडा खिलाया जा रहा है। पक्षियों के बाड़े को तिरपाल से ढक दिया गया है। घोंसलों वाली मटकियों में पुआल रखा गया है, जिससे गर्माहट बनी रहे। औरेया में एक गांव में ठंड से बचने के लिए चूल्हे के पास कुत्ता और मोर साथ बैठे नजर आए।

सोमवार की बात करें तो इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड ने सिर्फ इंसानों ही नहीं, बल्कि वन्यजीवों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

कानपुर चिड़ियाघर में शेरों के लिए हीटर, ब्लोअर और बल्ब लगाए गए हैं।

कानपुर चिड़ियाघर में शेरों के लिए हीटर, ब्लोअर और बल्ब लगाए गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, क्रिसमस और नए साल पर भी मौसम बिगड़ा रहेगा। भीषण कोहरा पड़ेगा, सर्द हवाएं चलेंगी और बादल भी छाए रहेंगे। क्रिसमस पर पारा 6 डिग्री से 11 डिग्री के बीच रहेगा। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है। 50 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा गोरखपुर से 7 फ्लाइटें लेट उड़ीं।

लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। कल से हवा का रुख बदलेगा। प्रदेश में गलन भरी उत्तरी-पछुआ हवा चलेगी। इससे पारा 2–3 डिग्री तक गिर सकता है। नए साल पर कड़ाके की ठंड पड़ेगी।QuoteImage

भालू को दोगुना शहद पिलाया जा रहा है। उसे शकरकंद और अंडा खिलाया जा रहा है।

भालू को दोगुना शहद पिलाया जा रहा है। उसे शकरकंद और अंडा खिलाया जा रहा है।

कानपुर में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। आज न्यूनतम तापमान 10°C और अधिकतम तापमान 16°C रहने का अनुमान है।

कानपुर में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। आज न्यूनतम तापमान 10°C और अधिकतम तापमान 16°C रहने का अनुमान है।

आगरा में शीतलहर का कहर जारी है। आज शहर का न्यूनतम तापमान 12°C रहने का अनुमान है।

आगरा में शीतलहर का कहर जारी है। आज शहर का न्यूनतम तापमान 12°C रहने का अनुमान है।

सहारनपुर में गलन बढ़ गई है। लोग अलाव के पास बैठे दिखे।

सहारनपुर में गलन बढ़ गई है। लोग अलाव के पास बैठे दिखे।

औरैया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तुलसीपुर गांव में चूल्हे के पास ठंड से बचने के लिए कुत्ता और मोर साथ बैठे नजर आए।

औरैया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तुलसीपुर गांव में चूल्हे के पास ठंड से बचने के लिए कुत्ता और मोर साथ बैठे नजर आए।

वाराणसी में घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह पर्यटक गंगा में साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाते नजर आए।

वाराणसी में घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह पर्यटक गंगा में साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाते नजर आए।

मुरादाबाद शहर में घना कोहरा छाया हुआ है। आज न्यूनतम तापमान 11.0°C रहने का अनुमान है।

मुरादाबाद शहर में घना कोहरा छाया हुआ है। आज न्यूनतम तापमान 11.0°C रहने का अनुमान है।

राहत आयुक्त बोले- अफसर अलर्ट रहें

सरकार भी अलर्ट मोड पर है। राहत आयुक्त ने 25 जिलों के अफसरों के साथ बैठक की। उन्हें अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि कोहरे में अगर एक्सीडेंट हों तो तत्काल 108 और 112 नंबर पर जानकारी दें। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों की स्पीड 60 से 80 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।

15 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी घोषित

लखनऊ, गोंडा समेत 8 जिलों में मंगलवार को स्कूल बंद कर दिए गए। 7 जिलों (रायबरेली, वाराणसी, जौनपुर, उन्नाव, सोनभद्र, मिर्जापुर, संभल) में पहले से स्कूल बंद थे। यानी अब तक 15 जिलों में डीएम ने स्कूलों में छुट्‌टी की है।

संतकबीरनगर: 5वीं तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद।

लखनऊ: 27 दिसंबर तक प्री-प्राइमरी व नर्सरी के स्कूल बंद।

गोंडा: 8वीं तक स्कूल 26 दिसंबर तक बंद। टीचर स्कूल में SIR कार्य करेंगे।

प्रतापगढ़: 8वीं तक सभी स्कूल 26 दिसंबर तक बंद रहेंगे।

मैनपुरी: 8वीं तक स्कूल 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे।

संभल: 12वीं तक स्कूल 24 दिसंबर को बंद रहेंगे।

सुल्तानपुर: 12वीं तक स्कूल 24 दिसंबर को बंद रहेंगे।

मेरठ: 8वीं तक के स्कूल 28 दिसंबर तक बंद।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *