Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

काशी में देव दीपावली- 25 लाख दीये जगमगाए:यह पिछले साल से 5 लाख ज्यादा; थीम ऑपरेशन सिंदूर, विदेशी पर्यटक भी पहुंचे

वाराणसी : काशी में आज कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली है। CM योगी ने नमो घाट पर पहला दीप जलाया। 84 घाटों पर 25 लाख दीये जलाए जा रहे हैं। 15 लाख पर्यटन विभाग और 10 लाख दीयों का इंतजाम समितियों और काशी वासियों ने किया है। 2024 में 20 लाख दीये जलाए गए थे।

दशाश्वमेध घाट पर होने वाली देव दीपावली ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर है। थोड़ी देर में लेजर शो और आतिशबाजी की जाएगी। सीएम क्रूज पर बैठकर इस भव्य आयोजन का आनंद लेंगे। दशाश्वमेध घाट पर महाआरती की गई है। इस आरती में लगभग एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए।

देव दिवाली मनाने 40 से ज्यादा देशों के लोग वाराणसी पहुंच चुके हैं। करीब 20 लाख टूरिस्ट के पहुंचने की संभावना है। जयपुर और कोलकाता के 70 श्रद्धालु एक जैसी ड्रेस पहनकर पहुंचे हैं।

देवों की दीपावली, जिसकी कहानी त्रिपुरासुर के संहार से जुड़ी है, तब शिव को त्रिपुरारी नाम मिलते ही देवता धरती पर उतर आए थे।

देव दीपावली काशी ही नहीं प्रयागराज और मथुरा में भी मनाई जाएगी। प्रयागराज में 5 लाख और मथुरा 2 लाख दीये जलाए जाएंगे। अयोध्या में 22 अक्टूबर को योगी सरकार ने दिवाली को भव्य रूप से मनाया, जिसमें राम की पैड़ी पर 29 लाख से अधिक दीये जलाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था।

देखिए…

घाट की सीढ़ियों को सजाया गया है। आस-पास झालरें भी लगाई गई है।

घाट की सीढ़ियों को सजाया गया है। आस-पास झालरें भी लगाई गई है।

देव दीपावली पर काशी के अस्सी घाट का नजारा। पूरा घाट जगमगा रहा है।

देव दीपावली पर काशी के अस्सी घाट का नजारा। पूरा घाट जगमगा रहा है।

यह फोटो अस्सी घाट की है। जहां पर लोगों गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे हैं।

यह फोटो अस्सी घाट की है। जहां पर लोगों गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे हैं।

गंगा पार रेती पर दीप जला दिए गए है।

गंगा पार रेती पर दीप जला दिए गए है।

देव दीपावली देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी घाटों पर मौजूद है।

देव दीपावली देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी घाटों पर मौजूद है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *