Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

यूपी में आंधी-बारिश पर ब्रेक, 15 दिन मौसम साफ रहेगा: भीषण गर्मी पड़ेगी

लखनऊ : यूपी में एक हफ्ते से जारी आंधी-बारिश और ओलों के सिलसिले पर शुक्रवार से ब्रेक लगने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ रहा है। इससे भयंकर गर्मी पड़ेगी। अगले 15 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बारिश नहीं होगी। पारा 10°C तक उछलकर 45°C के पार पहुंचेगा। 25 से 30 किमी. की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।

मौसम साफ होने से किसानों को राहत मिलेगी। क्योंकि, गेहूं की कटी पड़ी फसलें भीग गई थीं। तेज धूप होने से फसलें जल्दी सूखेंगी। इससे किसान जल्द से जल्द मड़ाई कर पाएंगे। फसलों के दाने काले पड़ने की आशंका कम होगी।

इससे पहले, पिछले 48 घंटों में 50 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 15 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। बहराइच में 6 मिमी., कानपुर में 5.4 मिमी. और लखनऊ में 4.5 मिमी. बरसात हुई। जालौन सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 32°C दर्ज किया गया। वहीं, बिजनौर में सबसे ठंडी रात रही, यहां पारा 11.5°C लुढ़क गया।

लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इससे अगले 15 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं बारिश की संभावना नहीं है। तापमान लगभग 10 डिग्री तक बढ़ सकता है। दिन में गर्मी और तेज धूप का असर फिर से महसूस होगा। रात में भी गर्मी का एहसास होगा।QuoteImage

वाराणसी में सुबह से तेज धूप निकली है। हवा नहीं चलने से गर्मी का एहसास हो रहा है।

वाराणसी में सुबह से तेज धूप निकली है। हवा नहीं चलने से गर्मी का एहसास हो रहा है।

गाजियाबाद में तेज धूप निकली है। तेज हवा भी चल रही है। बारिश के बाद बढ़े पारे से उमस बढ़ गई है।

गाजियाबाद में तेज धूप निकली है। तेज हवा भी चल रही है। बारिश के बाद बढ़े पारे से उमस बढ़ गई है।

  • लखनऊ: सुबह से मौसम साफ है। हल्की सर्द हवाओं से ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, तेज धूप की वजह से दिन बढ़ने के साथ गर्मी अपना असर दिखाएगी।
  • प्रयागराज: प्रयागराज में मौसम पूरी तरह साफ है। सुबह से ही तेज धूप निकली है। दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी। हल्की हवाओं की वजह से रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है।
  • वाराणसी: वाराणसी में सुबह से तेज धूप निकली है। हवा बिल्कुल शांत है। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
  • गाजियाबाद: सुबह से धूप खिली है। तेज हवा चल रही है। पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आज सुबह तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • मेरठ: मौसम साफ है। धूप खिली है। ठंडी हवा चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में गर्मी महसूस हो रही है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है।
प्रयागराज में मौसम साफ है। तेज धूप की वजह से सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है।

प्रयागराज में मौसम साफ है। तेज धूप की वजह से सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 11 अप्रैल- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पारा में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 25 से 35 किमी. की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • 12 अप्रैल- पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलेंगी। गर्मी बढ़ेगी। रात के वक्त भी उमस महसूस होगी।
  • 13 अप्रैल: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी।
  • 14 और 15 अप्रैल: प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। कहीं बारिश या आंधी की चेतावनी नहीं है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *