Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

यूपी में जोरदार बारिश-बिजली, 4 की मौत:लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं, 3 शहरों में ओले गिरे

लखनऊ : यूपी में गुरुवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर समेत 20 शहरों में तेज बारिश हो रही है। बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में ओले भी गिरे। हजारों बीघा फसल खराब हो गई। बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई।

लखनऊ में सुबह 8 बजे अंधेरा छा गया। इसके बाद 3 घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इससे सड़कों तालाब में बन गईं। हवाओं की रफ्तार इतनी तेज थी कि बिजली के पोल और पेड़ उखड़ गए। छतों पर रखे गमले नीचे गिर गए। कई कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई।

कानपुर में भी ऐसा ही हाल रहा। यहां भी अचानक अंधेरा छा गया, फिर जोरदार बारिश शुरू हो गई। अंधेरे के कारण गाड़ियों को हेडलाइट्स ऑन करनी पड़ीं। बारिश के चलते कई कॉलोनियों में पानी भर गया। 2 घंटे में 7.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

वाराणसी में धूल भरी आंधी चल रही है। अंधेरा छा गया है। पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर जर्मन हैंगर में लगे केसरिया और सफेद पर्दे उखड़ गए। बैनर-पोस्टर फट गए। पीएम मोदी कल वाराणसी आएंगे।

बहराइच में इतने ओले गिरे कि सड़कों पर चादर सी बिछ गई। लखीमपुर में आंधी के कारण 300 गांवों की बिजली गुल हो गई। सीएम योगी ने आंधी-बारिश को देखते हुए अफसरों को अलर्ट रहने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करें और राहत कार्यों पर नजर रखें। जलजमाव होने पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

पहले तस्वीरें देखिए-

लखनऊ में इतनी बारिश हुई है कि सड़कों पर पानी भर गया।

लखनऊ में इतनी बारिश हुई है कि सड़कों पर पानी भर गया।

कन्नौज में बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया। किसानों गेहूं काटकर रखा था, जो खराब हो गया।

कन्नौज में बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया। किसानों गेहूं काटकर रखा था, जो खराब हो गया।

क्यों बदला मौसम

BHU में मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। इसे स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा- पश्चिम से आ रही हवाओं में काफी मात्रा में नमी है। इससे चलते यूपी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है।

अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। जहां बारिश होगी, वहां कुछ देर के लिए तापमान में कमी आएगी। हालांकि, गर्मी से बहुत ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *