वाराणसी : वाराणसी की दाल मंडी में प्रशासन जर्जर 21 मकानों को ढहा रहा है। बुलडोजर और हथौड़े से मकान और दुकानों को तोड़ा जा रहा है। इससे पहले एक व्यापारी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मकान के पहले फ्लोर पर खड़े होकर सुसाइड करने की चेतावनी दी। यह देख अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारी उसे समझाने लगे।
नाराज व्यापारी ने कहा- हमारा मकान जर्जर नहीं है। प्रशासन बेवकूफ नहीं बना सकता है। अगर मकान गिराया तो हमें मुआवजा चाहिए। ये लोग जर्जर बताकर मुआवजा देने से बचना चाहते हैं। यह कहते हुए उसने दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने आग पर काबू पाया है।
कई अन्य लोगों ने भी बुलडोजर एक्शन का विरोध किया। वे प्रशासन के अधिकारियों से 10 दिन की मोहलत मांगते रहे। तमाम लोग रोते-बिलखते दिखे। इस दौरान हंगामा करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें खींचते हुए पुलिस ले गई। कुछ लोगों की पिटाई भी की है।
दाल मंडी में सड़क चौड़ी करने के लिए जर्जर मकान-दुकानों पर बुलडोजर चल रहा। दालमंडी में अब तक की यह एक दिन में सबसे बड़ी कार्रवाई है।

व्यापारी ने मग में पेट्रोल भर रखा था। नीचे खड़े लोग उसे समझाते रहे।

दुकानदार ने दुकान और खुद पर पेट्रोल छिड़का। फिर दुकान में आग लगा दी।

आग भड़कने पर लोग डर गए। पुलिस फोर्स सीढ़ियों के सहारे में मकान में दाखिल हुई है।

बुलडोजर एक्शन का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। वे रोते-बिलखते नजर आए।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष फारुख खान की पुलिस से झड़प।
दुकानदारों ने पूछा- हमारा गुनाह क्या है, क्या मार डालोगे
दुकानदारों ने रोते हुए अफसरों से पूछा- हमारा गुनाह क्या है। क्या मार डालोंगे हमें। सड़क चौड़ी करनी है, तो लोगों को बर्बाद करके देंगे? सरकार हमें खत्म कर रही है। रोजी-रोटी छीन ली है। प्रशासन ने हमें कोई नोटिस नहीं दिया।
500 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी
- चारों थानों के करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें महिला कर्मी भी शामिल हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
- इससे पहले 21 जनवरी को एक साथ तोड़े गए 8 मकानों को ध्वस्त किया गया था। नगर निगम ने 31 जनवरी को 23 मकान मालिकों को नोटिस दी है।
- सभी मकान 100 साल से ज्यादा पुराने हैं और जर्जर हैं। लेकिन इसमें लोग जान जोखिम में डालकर रह रहे हैं।
ACP दशाश्वमेध डॉ अतुल अंजान ने बताया – दालमंडी में चौड़ीकरण के लिए मकानों का ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है। दालमंडी के अंदर आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। ताकि किसी भी प्रकार का आवागमन न हो सके और कार्य में बाधा न पड़े।

पीडब्ल्यूडी ने कराई है मुनादी।
दुकानदार रोते हुए बोला- मेरे 2 साल के बेटे के दिल में छेद है। कहां से इलाज कराएंगे
दुकानदार बोले- हमने कोर्ट को चैलेंज किया। प्रशासन ये जो कर रहा है, हम लोग परिवार समेत मर जाएंगे। कहां से खर्चा चलाएंगे। मेरे 2 साल के बेटे का मुंबई में इलाज चल रहा है। उसके दिल में छेद है। मेरी किडनी खराब है। कैसे खर्चा चलाएंगे हम। क्या करेंगे हम। जीते जी मर जाएंगे हम लोग। मेरा परिवार बड़ा है।
हम लोगों को बर्बाद किया जा रहा है। हम लोगों को बेईज्जत किया जा रहा है। हम लोग इज्जत दार लोग हैं। आज प्रशासन ने हमारा कालर पकड़ा। हमें बेईज्जत किया।
महिलाएं रोते हुए बोलीं- हमारे साथ जबरदस्ती हो रही है
ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाएं अपनी दुकानों से नहीं निकल रहीं थी। पुलिस ने जबरदस्ती उन्हें दुकान से बाहर निकाला।
दुकान से निकलते हुए महिलाओं ने रोते हुए कहा- प्रशासन हमारे साथ गलत कर रहा है। ये तो जबरदस्ती है। जब जो मन में आया, तब कर दिया।
दालमंडी के पुराने मकान पर चल रहा बुलडोजर
दालमंडी के पुराने मकान पर बुलडोजर चल रहा है। मकान की रेलिंग और सीढ़ियों को तोड़ा जा रहा।
पेट्रोल डालने वाले युवक की दुकान पर बुलडोजर एक्शन शुरू
दालमंडी में बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हुई। उस्मान पर जहां युवक ने पेट्रोल फेंककर आग लगाई थी। उसी पर अब बुलडोजर चलाया जा रहा।

