Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

2017 के बाद सिनेमा देखना बंद कर दिया, क्योंकि योगी जी! अब खुद एक्शन दिखा रहे

लखनऊ : देवरिया से BJP विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने बताया कि यूपी में ही अब हॉलीवुड फिल्म का मजा लीजिये। योगी जी खुद एक्‍शन दिखा रहे हैं।

विधायक शलभमणि ने अपने एक दोस्त का जिक्र करते हुए कहा, “मेेरा एक दोस्त सिनेमा देखने जाता था। उसने बताया कि 2017 के बाद सिनेमा देखना बंद कर दिया। मैने कारण पूछा तो बताया कि योगी जी जब खुुद एक्‍शन दिखा रहे हैं तो फिल्म देखने की क्या जरूरत है?

योगी जी पार्ट-1 की सरकार आई तो तमाम गुंडे माफिया जो खुली जिप्सी पर बैठक मूंछे तानकर दंगा कराते थे। योगी जी ने ऐसा ऐक्‍शन किया ऐसा सीनेमा दिखाया जो मूंछे तानकर दंगा कराते थे वे ह्वील चेयर पर आ गए। एंबुलेंस के भीतर आ गए। जान की गुहार लगाने लगे।

माफियाओं को मिट्टी में मिला रहे
योगी जी पार्ट-2 में माफियाओं को जो उत्तर प्रदेश लूटते थे। उन्हें न ह्वीलचेयर पर जाना पड़ा न एंबुलेंस में जाना पड़ा। सीधे के सीधे मिट्टी में मिला दिया गया। इसी लिए उत्तर प्रदेश एक नारा चल रहा है। हालीवुड का मजा लीजिए अपने ही देश में, एक पत्थर तो फेंककर देखिए उत्तर प्रदेश में।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *