लखनऊ : उत्तर प्रदेश की चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य मामले में रोज नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ज्योति मौर्य के बाद अब मनीष दुबे की शादी की फोटो वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि मनीष दुबे ने दो साल पहले आर्य समाज के मंदिर में लव मैरिज की थी।
वायरल हो रहे दस्तावेजों के मुताबिक मनीष दुबे ने 5 अगस्त 2021 में लखनऊ में लव मैरिज की थी। उन्होंने तनु पाराशर नमक युवती से लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। मनीष दुबे और उनकी पत्नी तनु के मैरिज सर्टिफिकेट और शादी के फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।