Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

अमित शाह से मिलने के बाद राजभर की पार्टी सुभासपा भी NDA में शामिल

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही सपा को दोहरा झटका लगा है। शनिवार को सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने अपने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, आज यानी रविवार को यूपी में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। इसकी जानकारी खुद अमित शाह ने ट्वीट करके दी है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, “ओम प्रकाश राजभर जी से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूँ।”

उन्होंने आगे लिखा, “राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *