Breaking
Mon. Feb 23rd, 2026

सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी की बड़ी सफलता, यूपी को मिला 6,650 करोड़ निवेश

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश को बड़ी निवेश सफलता मिली

लखनऊ : उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर दौरा बेहद सफल शुरुआत के साथ आगे बढ़ा है। दौरे के पहले ही दिन प्रदेश सरकार को बड़ी उपलब्धि मिली, जब अंतरराष्ट्रीय निवेशक यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ कुल 6,650 करोड़ रुपये के निवेश संबंधी तीन महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। ये निवेश ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स पार्क और हाइपर स्केल डेटा सेंटर जैसे रणनीतिक और भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 20 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है।

वैश्विक निवेशकों के बीच यूपी की बढ़ती साख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर में निवेशकों से मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश की बदलती औद्योगिक छवि, बेहतर कानून व्यवस्था, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश अनुकूल नीतियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को भूमि, कनेक्टिविटी, प्रशासनिक सहयोग और सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से हर स्तर पर सुविधा प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार उद्योग स्थापना से लेकर संचालन तक हर चरण में सहयोग सुनिश्चित करेगी। उन्होंने डेटा सेंटर स्थापना के लिए निवेशकों को लखनऊ आने का विशेष आमंत्रण भी दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि सिंगापुर दौरे के पहले दिन हुए ये समझौते उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत स्थिति दिलाने वाले साबित होंगे।

अंतरराष्ट्रीय थीम आधारित ग्रुप हाउसिंग परियोजना

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *