Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

यूपी में रामनवमी की 2 दिन छुट्‌टी रहेगी:जिनका ऑफिस शनिवार को बंद, उन्हें लगातार 4 दिन का अवकाश मिलेगा

लखनऊ : योगी सरकार ने रामनवमी की छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला किया है। प्रदेश में अब 26 मार्च के साथ 27 मार्च को भी छुट्‌टी रहेगी। मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए फैसला लिया गया है। 28 मार्च को शनिवार होने की वजह से ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहते हैं। 29 मार्च को रविवार की छुट्‌टी है। इस तरह लोगों को 4 दिन का अवकाश मिल जाएगा।

इससे पहले, सरकार ने होली पर 2, 3 और 4 मार्च को छुट्‌टी का ऐलान किया था। 1 मार्च को रविवार था। कर्मचारियों को एक साथ 4 दिन की छुट्‌टी मिली थी।

हर साल इस पर्व पर बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं, जिससे व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में अतिरिक्त अवकाश से लोगों को सुविधा मिलेगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस निर्णय के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया है कि सरकार आस्था और परंपराओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। लगातार दो दिन की छुट्टी से श्रद्धालुओं को न केवल धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, बल्कि यात्रा और दर्शन भी अधिक सहज हो सकेंगे। 

कई शहरों में शोभा यात्रा निकाली जाती है

दरअसल, सरकारी कैलेंडर में पहले रामनवमी की छुट्‌टी 26 मार्च को थी, जबकि नवमी तिथि इस बार 27 मार्च को पड़ रही है। इस दिन राज्य के कई शहरों में शोभा यात्रा निकाली जाती है। मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए योगी सरकार ने बुधवार दोपहर यह आदेश जारी किया है।

इससे पहले, सरकार ने होली पर 2, 3 और 4 मार्च को छुट्‌टी का ऐलान किया था। 1 मार्च को रविवार था। कर्मचारियों को एक साथ 4 दिन की छुट्‌टी मिली थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *