Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

‘आई लव यू… तुम अपना ख्याल रखना’; सुसाइड नोट लिख युवक ने लगाई फांसी

मैनपुरी : यूपी के मैनपुरी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र का शव उसके पड़ोस के घर में मिला। घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई।

छात्र के घर वालों ने हत्या करके शव को पंख से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र की जेब से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है जिसे उसने अपनी प्रेमिका के नाम लिखा है। छात्र के बड़े भाई ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या के कारणों का पता लगाने की बात कही।

बेवर थाना क्षेत्र के गांव दिवरनिया में 16 साल के छात्र गौतम का शव गांव के लाल सिंह के मकान में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। छात्र के आत्महत्या की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन सभी मौके पर पंहुचे।

गांव के लोगों ने शव को पंखे से उतारकर नीचे रखा और उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की तो छात्र की जेब से एक सुसाइड नोट मिला।
मौत का सही कारण जानने के लिए मृतक के भाई विपिन कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर पुलिस को तहरीर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *