Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

नहीं थम रहे आंसु और सिसकियां, एक महीने की बेटी को छोड़ वीरगति को प्राप्त हुए DSP हुमायूं भट्ट, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

दैनिक उजाला डेस्क : जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के ऊंचाई वाले क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल, एक मेजर समेत तीन सैन्यकर्मी और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक उपाधीक्षक शहीद हो गए जबकि एक जवान लापता है। अधिकारियों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह अनंतनाग जिले के गारोल इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान इन अधिकारियों की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि एक जवान की भी मुत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि दो महीने की बेटी के पिता एवं जम्मू कश्मीर पुलिस के सेवानिवृत्त महानिरीक्षक गुलाम हसन भट के बेटे भट की अधिक रक्तस्राव होने के कारण मृत्यु हो गई।

शहीद डीएसपी हुमायूं भट के पिता गुलाम हसन भट जम्मू कश्मीर पुलिस के सेवानिवृत्त महानिरीक्षक (IG) रहे हैं. वह 2018 में रिटायर हो गए थे. हुमायूं भट की एक महीने की बेटी है। वह 2018 बैच के अधिकारी थे। एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी और हाल ही में वह पिता बने थे। आतंकियों से मुठभेड़ में घायल होने के बाद ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई। बुधवार देर रात पिता गुलाम हसन भट ने अपने बेटे पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हुमायूं भट को अंतिम सलामी दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *