Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

जब वोट लगे घटने, तो चुनावी तोहफे लगे बटने! LPG का दाम कम होने पर खरगे का PM मोदी पर तंज

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार ने देशवासियों को महंगाई पर बड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार ने LPG गैस सिलेंडरों पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी मिल गई। इस छूट का फायदा 33 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा। अनुराग ठाकुर ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि सभी उपभोक्ताओं के लिये गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए जाएंगे। वहीं, सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है।

सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जब वोट लगे घटने, तो चुनावी तोहफ़े लगे बटने ! जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाली, निर्दयी मोदी सरकार, अब माताओं-बहनों से दिखावटी सद्भावना जता रही है।

साढ़े 9 सालों तक ₹400 का LPG सिलेंडर, ₹1100 में बेच कर, आम आदमी की ज़िंदगी तबाह करते रहे, तब कोई “स्नेह भेंट” की याद क्यों नहीं आई ? भाजपा सरकार ये जान लें कि 140 करोड़ भारतीयों को साढ़े 9 साल तड़पाने के बाद “चुनावी लॉलीपॉप” थमाने से काम नहीं चलेगा।आपके एक दशक के पाप नहीं धुलेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *