नई दिल्ली : मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि सरकार सभी आरोपियों को मौत की सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। वहीं, भीड़ ने गुरुवार शाम को एक आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया।
महिलाओं के साथ हुई इस बर्बरता के बाद पूरे देश के लोगों में काफी गुस्सा है। स्थानीय महिलाएं भी इसका जबरदस्त विरोध कर रही है। उपद्रवियों ने महिलाओं के साथ मुख्य आरोपी का घर को जला दिया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिया। इस बर्बरता ने देश के तमाम लोगों को गुस्से की रस्सी में जकड़ लिया है। लोग खुलकर महिलाओं के कसूरवारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

महिलाओं से दरिंदगी का वीडियो सामने आने के बाद गुस्साए लोग थौबाल जिले के याइरीपोक गांव में इकट्ठा होकर मुख्य आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस के आला अफसरों ने मुख्य आरोपी के घर को जलाए जाने की पुष्टि की है। पुलिस के कहना है कि महिलाओं को नंगा घुमाने के मामले में कुछ और आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें दिन रात हर उस जगह छापामारी कर रही हैं जहां उन्हें किसी आरोपी के छुपे होने की इत्तेला मिलती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पकड़ लिया जाएगा।

मणिपुर दरिंदगी मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी मणिपुर पुलिस ने ट्वीट करते हुए दी। इससे पहले वीडियो वायरल होने पर गुरुवार सुबह एक आरोपी को पकड़ा गया था। फिर शाम में सीएम ने एक और आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी दी थी। अब से थोड़ी देर पहले मणिपुर पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

