Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मणिपुर Ground 0 Report: राज्य की पुलिस हमें मार रही, रेप कर रही, फिर कैसे करें भरोसा?

नई दिल्ली : इंफाल से 50 किमी म्यामार बॉर्डर की तरफ जाने पर टेंग्नौपाल जिला पड़ता है, ये पूरा पहाड़ी इलाका है। कुकी लोगों की आबादी यहां ज्यादा है। म्यामार बॉर्डर की तरफ जाने वाली मेन सड़क पर कुकी समुदाय की सैकड़ों महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। भारी बारिश के बीच ये महिलाएं बैठी हैं। सड़क ब्लॉक कर बैठी ये महिलाएं स्टेट फोर्स यानी राज्य के अधीन काम करने वाली पुलिस और दूसरी मशीनरी का विरोध कर रही हैं। 5 दिन से ये महिलाएं ‘स्टेट फोर्सेज गो बैक’ और वी आर नॉट सेफ विद मैतई स्टेट फोर्सेज’ की तख्तियां और बैनर लिए सड़क पर बैठी हैं।

पत्रिका रिपोर्टर विकास ने इन महिलाओं से बात की है। विकास ने प्रोटेस्ट की वजह जाननी चाही तो एमथेम नाम की महिला ने राज्य की पुलिस में मैतई लोगों की बहुलता की ओर इशारा करते हुए कहा, स्टेट फोर्स को यहां भेजा गया है। हम नहीं चाहते कि वो हमारे बीच आएं, उनको रोकने के लिए हम सड़क पर बैठी हैं। वो स्टेट फोर्स ही है, जिसने हम लोगों को मारा है, हमारे साथ रेप किया है। जिन लोगों ने हमारा जीना मुहाल किया है, उन पर हम कैसे विश्वास करें। उनको हम अपने बीच घुसने से रोकना चाहते हैं इसीलिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं। केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सभी सुरक्षाबलों का हम वेलकम करते हैं, उन पर हमारा विश्वास है लेकिन स्टेट की मशीनरी से हमारा भरोसा उठ गया है।

प्रदर्शन में आई एक दूसरी महिला कहती हैं कि कुकी और मैतई के बीच अविश्वास बढ़ाने में भी स्टेट फोर्स का बड़ा हाथ है। साथ ही वो कहती हैं कि मैतई के साथ कैसे बातचीत अब संभव है, जब वो हमारे लोगों को मार रहे हैं। हमारी लड़कियों को रेप कर बिना कपड़ों के परेड कर रहे हैं। ऐसे लोगों से अब क्या बातचीत होगी, अब मैतई से कोई बातचीत नहीं होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *