Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मणिपुर में जहां BJP ऑफिस जला, वही एरिया शांतिपूर्ण घोषित, मणिपुर BJP अध्यक्ष बोलीं- मेरे घर पर अटैक हुआ

नई दिल्ली : मणिपुर में जुलाई से लापता दो मैतेई स्टूडेंट्स की डेड बॉडीज की तस्वीरें सामने आने के बाद हिंसा फिर भड़क गई है। बुधवार को राजधानी इंफाल समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुई।
प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में छात्र शामिल थे। इस हिंसा में 50 घायल हुए हैं जिनमें से ज्यादातर स्कूली छात्र हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि जिन इलाकों में हिंसा भड़की है उन्हें मणिपुर सरकार ने ‘शांतिपूर्ण’ घोषित कर AFSPA से दूर रखा है।

मणिपुर में 27 सितंबर की शाम को खबर आई कि थोबुल जिले के भाजपा मंडल ऑफिस को प्रदर्शनकारी उग्र भीड़ ने आग के हवाले कर दिया, वहीं शाम होते-होते मणिपुर की भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी के घर पर भी उग्र भीड़ ने हमला किया। मणिपुर के मौजूदा हालात में प्रदर्शनकारी भीड़ अब हाई-प्रोफाइल लोगों के घरों और दफ्तरों पर हमले कर रही है।
मणिपुर भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि हमें मणिपुर के और भी दूसरे हिस्सों से BJP ऑफिस पर हमले होने की खबर मिल रही है। 27 सितंबर को भीड़ ने मेरे घर को घेर लिया और घर पर पत्थरबाजी की। एक पत्थर उड़कर आया और मेरी बहन को लगा, जिससे वो चोटिल हो गई।

बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने थोबुल जिले में बीजेपी ऑफिस में भी आग लगा दी, उधर इंफाल में बीजेपी अध्यक्ष शारदा देवी के घर पर हमला किया और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का पुतला जलाया गया। इंफाल वेस्ट जिले में प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी कलेक्टर के घर में आगजनी की कोशिश की। घर के कैंपस में खड़ी दो कारों को आग लगी दी और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए।

इंफाल में प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले, नकली बम फेंके और पैलेट गन चलाई। इंफाल के सिंग जामेई इलाके के 20 साल के एस उत्तम नाम के छात्र के सिर में कई छर्रे घुसने से उसकी हालत गंभीर है।

हालांकि इस हिंसा के बाद राज्य में AFSPA फिर से छह महीने के लिए बढ़ाने का फैसला विवादों में आ गया है। जिन इलाकों में हिंसा हो रही है उन्हें शांतिपूर्ण बताकर उन्हें आर्म्ड फोर्सेज एक्ट से दूर रखा गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *