Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

भारत ने पारी और 132 रन से जीता नागपुर टेस्ट, 91 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने पारी और 132 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। नागपुर में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 400 रन का स्कोर खड़ा किया और 223 रन की बढ़त हासिल की।

भारत की जीत में विकेटों के पंच लगाकर रविंद्र जडेजा और आर अश्विन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भारतीय टीम की 223 रनों की बढ़त के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरुआत भी बेहद खराब रही। आस्ट्रेलिया ने दूसरे ही ओवर में उस्मान ख्वाजा के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। रविचंद्रन अश्विन ने उस्मान ख्वाजा को महज 5 रन के निजी स्कोर पर स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। इसके बाद जडेजा ने आस्ट्रेलिया को दूसरा झटका मार्नस लाबुशाने के रूप में दिया। लाबुशाने 28 गेंद पर 17 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। कंगारू टीम को तीसरा बड़ा झटका डेविड वार्नर के आउट होने पर लगा। काफी संभलकर खेल रहे वार्नर 41 गेंदों पर 10 रन बनाकर अश्विन की बॉल पर एलबीडब्ल्यू हुए। अश्विन ने इसके बाद मैट रेनशॉ को महज 2 रन पर पगबाधा आउट किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *