Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

महाशिवपुराण कथा : शिव पार्वती विवाह में हुई भक्ति रस की वर्षा

दैनिक उजाला, बलदेव : पुरुषोत्तम मास में बिसावर वालों की बगीची नरहौली चौराहा बलदेव में महाशिवपुराण कथा में शिव पार्वती बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया। पंडाल में शिवमय वातावरण हो गया, शिव भक्ति रस की वर्षा हुई। शिव पार्वती बने स्वरूप ने वर माला पहनाकर विवाह किया।

बलदेव में महाशिवपुराण कथा में शिव पार्वती विवाह में शिव पार्वती बने स्वरुप व कथा प्रवक्ता।

उपस्थित शिव भक्त महिलाओं व पुरुषों ने कन्यादान किया। शिव पार्वती स्वरुप बड़े ही मनोहारी आकर्षक लग रहे थे। व्यास पीठ से कथा प्रवक्ता पं शैलेन्द्र शास्त्री काशी बनारस ने महाशिवपुराण कथा में शिव पार्वती विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि भोले बाबा तो बड़े दयालु है और पल में भक्तों पर आसानी से निहाल हो जाते हैं। भोले बाबा की पूजा-अर्चना बड़ी आसान व सरल है, मात्र एक लोटा जल से उनकी पूजा हो जाती हैं। पूजा का जो भी सामान आपके पास है वह ठीक है। बाबा उसमें ही खुश है। भोले बाबा तो भक्त के बस में रहते हैं। इस युग में साक्षात भगवान शिव सभी को सरलता से मिल जाते हैं। भोले बाबा की कथा श्रवण से घर परिवार की सब व्यथा मिट जाती हैं।

इस दौरान आयोजक विनोद अग्रवाल गुड़ वाले, अरुण शर्मा,‌ चंद्रभान गुप्ता, मनोज अग्रवाल, श्याम प्रकाश उपाध्याय, डोरी लाल शर्मा, प्रभात शर्मा, माधव शर्मा, महेश शर्मा, बबलू शर्मा, विपिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *