- पिछली चोरी के खुलासे नहीं, बलदेव पुलिस की नाक में दंभ भर रहे चोर
- बलदेव विद्युत जेई ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज करायी रिपोर्ट
दैनिक उजाला, बलदेव/मथुरा : बलदेव कस्बा में पिछले माह हुई चोरियों के खुलासे नहीं हुए कि चोरों फिर से बलदेव पुलिस की नाक में दंभ भर दिया। कस्बा की फ्लोरेंस कॉलौनी में लगे दो ट्रांसफार्मर को रात्रि में खोखला कर गए। सुबह कॉलोनाइजर मौके पर पहुंचे तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा के सराय मौहल्ला स्थित श्री बलदेव फ्लोरेंस कॉलौनी में रविवार रात्रि चोरों ने विद्युत की 11केवी की चलती लाइन पर चोरी को अंजाम दिया। कॉलोनी में लगे दो ट्रांसफार्मर से विद्युत उपकरण और ऑयल चोरी कर खोखला कर नीचे डाल गये।

सुबह कॉलोनाइजर राम गोपाल पहुंचे तो खोखला दोनां ट्रांसफार्मर नीचे पडे़ मिले। उन्हांने तत्काल बलदेव विद्युत उपकेन्द्र पर सूचना दी। सूचना जेई अशोक कुमार तत्काल पहुंचे। इसके बाद कॉलोनाइजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

कॉलोनाइजर ने बताया कि रात्रि को चोरी होने के बाद दिन पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं ली।
जेई अशोक कुमार ने बताया कि मौके पर ट्रांसफार्मर को देखा तो बिल्कुल खोखला पडे़ थे। ट्रांसफार्मर लगभग 7 लाख की कीमत के हैं। चोरों ने चलती लाइन से चोरी को अंजाम दिया है।
बलदेव थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया कि पुलिस टीम जांच में जुटी है, जल्द चोरी का खुलासा किया जायेगा।
चोरी फिर बनी चर्चा का विषय
बलदेव की फ्लोरेंस कॉलोनी से हुए ट्रांसफार्मर चोरी के बाद लोगों में चलती लाइन से चोरी चर्चा का विषय बन गई। लोगों कह रहे हैं कि पुलिस का चोरों को बिल्कुल भी खौफ नहीं है।

