Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

पांच माह से दाऊजी महाराज की प्रतिमा के दर्शन नहीं, आज उसी जगह सूख रहे कपड़े, SDM ने भी नहीं दिया ध्यान

  • बलदेव नगरपंचायत/महावन तहसील प्रशासन की लापरवाही के चलते पांच से सेल्फी पॉइंट पर लगी दाऊजी की प्रतिमा गायब, आखिर कहां गयी प्रतिमा
  • बीते पांच माह पहले किसी अज्ञात ने दुस्साहस कर बलदेव के बस स्टैंड समीप पर लगी दाऊजी की प्रतिमा को किया था क्षतिग्रस्त
  • दाऊजी प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने पर लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन, नगर पंचायत ने विरोध के बाद हटाई थी मूति, लेकिन आज तक दर्शन नहीं

दैनिक उजाला, बलदेव : बीते वर्ष करीब 8 माह पहले बलदेव नगरपंचायत बलदेव प्रशासन ने कस्बा के पुराना बस स्टैंड स्थित एक सेल्फी पॉइंट तैयार कराया। जहां दाऊजी की प्रतिमा स्थापित हुई थी। जिसका लोकार्पण विधायक पूरन प्रकाश तथा तत्कालीन जिलाधिकारी पुलकित खरे ने किया था। इसके ठीक 3 माह बाद ही अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीयों के भारी रोष के बाद मूर्ति को हटा दिया गया, तभी से प्रतिमा गायब है और आज तक दर्शन नहीं। उस जगह अब कपड़े सूखे हुए देखे जा सकते हैं।

नगरपंचायत प्रशासन की लापरवाही के चलते पुराना बस स्टैंड पर लगी दाऊजी की प्रतिमा गायब होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यथित हैं। नपा की व्यवस्थाओं को कोष रहे हैं। बावजूद इसके नगरपंचायत प्रशासन और महावन तहसील प्रशासन का भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
स्थानीय गोपाल पांडेय कहते हैं कि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही इस कदर हावी है कि अब प्रतिमा की जगह कपड़े सूख रहे हैं। प्रतिमा की जगह करीब 5 माह से खाली पड़ी है। आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां प्रतिमा बलदेव नगर की शोभा थी।

ग्वालियर से आये रमेश प्रताप कहते हैं कि बीते वर्ष करीब जुलाई माह में वह एक बार दर्शन को आये थे। पुराने बस स्टैंड पर दाऊजी महाराज की प्रतिमा स्थापित थी। यहां उन्होंने एक सेल्फी भी ली थी, लेकिन आज जब वह तो यहां प्रतिमा की जगह कपडे़ सूखते हुए मिले। उस जगह गंदगी देखने को मिली। स्थानीय प्रतिमाएं उस जगह की शोभा होती वह लगनी चाहिए।

मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर लोगों ने जताया था रोष, एसडीएम को सौंपा था ज्ञापन

दाऊजी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर अज्ञात लोगों पर कार्यवाही और नई प्रतिमा लगाने के लिए तत्कालीन एसडीएम महावन को ज्ञापन सौंपा था।

बीते वर्ष सितंबर माह में अज्ञात लोगों ने दाऊजी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसे देखते हुए लोगों ने काफी विरोध जताया था और अज्ञात लोगों पर कार्यवाही और नई प्रतिमा लगाने के लिए तत्कालीन एसडीएम महावन को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अभी तक प्रतिमा के दर्शन तक नहीं हैं। नगरपंचायत ईओ ने भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *