Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आई 2 महिलाओं की मौत, बिना पोस्टमार्टम शव उठा ले गए परिजन

वृंदावन : पुलिस के बताए अनुसार रविवार को दो महिलाओं की मौत बांके बिहारी मंदिर में हो गई। दोनों ही महिलाओं के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव अपने घर ले गए।
आपको बता दें कि बीना गुप्ता पत्नी ओम प्रकाश गुप्ता निवासी गंज बाजार सीतापुर अपनी पड़ोसन शिवानी व अन्य परिजनों के साथ वृंदावन में श्रीबांके के दर्शन को आई थीं। इस बीच रविवार की सुबह 11.30 बजे करीब वह मंदिर में दर्शन को निकली थीं तभी वह भीड़ के चलते अपने परिजनों बिछड़कर अलग हो गईं।

परिजनों से बिछड़ने के समय पड़ोसन शिवानी उनके साथ थीं। अचानक हरि निकुंज चौराहे के पास चलते-चलते उनकी तबीयत बिगड़ी और वो अचेत होकर गिर गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

1.30 बजे करीब जयपुरिया धर्मशाला के पास दूसरी मौत हुई। मंजू मिश्रा निवासी मध्य प्रदेश अधारताल और 6 परिजनों के साथ दर्शन कर लौट रही थीं तभी भीड़ के चलते बिछड़ गईं। उनके साथ बेटी रागिनी भी थी। अन्य परिजनों के इंतजार में मंजू मिश्रा धर्मशाला के पास ही बैठ गईं तभी उनकी तबीयत बिगड़ी और बेहोश हो गई। पुलिस उनको लेकर अस्पताल पहुंची तो वहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार दोनों शवों को उनके परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *