Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

हेमा मालिनी के खिलाफ बॉक्सर विजेंदर सिंह मथुरा से लड़ेंगे चुनाव! कांग्रेस ने खेला जाट कार्ड

मथुरा : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी इस बार के लोकसभा चुनाव में कुछ नया प्रयोग करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि कांग्रेस मथुरा लोकसभा सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को अपना उम्मीदवार बना सकती है। बीजेपी की हेमा मालिनी अभी मथुरा सीट से सांसद है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी मथुरा लोकसभा सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को चुनाव लड़वा सकती है। हालांकि अभी विजेंद्र सिंह के नाम पर कांग्रेस पार्टी में मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार इस मथुरा सीट पर कुछ और नाम भी रेस में बताए जा रहे हैं। लेकिन सबसे विजेंद्र सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने बीते 28 मार्च को यूपी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। तब कांग्रेस ने गाजियाबाद से डॉली शर्मा को कैंडिडेट बनाया था।

कांग्रेस पार्टी मथुरा लोकसभा सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को चुनाव लड़ा करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट कार्ड खेल सकती है। अगले एक से दो दिन में पार्टी कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर सकती है। यूपी के मथुरा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *