Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा: गोवर्धन विधानसभा में कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी

  • अजय राय ने ठाकुर नरेशपाल सिंह जसावत को बनाया विधानसभा कोऑर्डिनेटर

दैनिक उजाला, मथुरा : कांग्रेस पार्टी ने बृज क्षेत्र में संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गोवर्धन विधानसभा में ठाकुर नरेशपाल सिंह जसावत को विधानसभा का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।

पार्टी ने उन पर यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वे कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़ी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ दी जा रही हैं।

नव नियुक्त विधानसभा कोऑर्डिनेटर ठाकुर नरेशपाल सिंह जसावत ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को पार्टी मंच से उठाने और उन्हें समाधान तक पहुँचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

स्थानीय कांग्रेसजनों ने भी ठाकुर नरेशपाल सिंह जसावत की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *