Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में विद्युत कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

  • मथुरा कैंट कार्यालय से शुरू हुई यात्रा टैंक चौराहे पहुंची

दैनिक उजाला, मथुरा : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मुख्य अभियंता राजीव गर्ग के नेतृत्व में कैंट विद्युत कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आउट सोर्स कर्मचारियों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता व आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को हाथ में लेकर सभी विद्युत कर्मी राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत थे। वंदे मातरम के नारे लगाते चल रहे थे।

एसई देहात विजय मोहन खेड़ा ने बताया कि हमारा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इससे पूर्व हर घर तिरंगा अभियान देश भक्ति का प्रतीक है। सभी विद्युत कर्मियों ने कैंट कार्यालय से टैंक चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली और जोर शोर से सभी शामिल हुए।

इस मौके पर एसई शहरी आरपी सिंह, एसई देहात विजय मोहन खेड़ा, एसई देहात एसके सनोरिया, एक्सईएन गौरव कुमार,एसएन अरोड़ा, साक्षी चौधरी,सनी ठाकुर,रितेश आदि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *