Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

‘तीन दिन में खेल खत्म…’, पाकिस्तान से श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में हिन्दू वादी को मिली धमकी

मथुरा : यूपी के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद से जुड़े हिंदू वादी को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तान से मिली इस धमकी में कहा गया कि तीन दिनों के अंदर उनका (हिंदू वादी) खेल खत्म कर दिया जाएगा। इस धमकी भरे ऑडियो मैसेज में आशुतोष को गंदी-गंदी गालियां भी दी गईं।

इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि हिंदू पक्षकार आशुतोष पांडे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। साथ ही उनका फेसबुक पेज भी हैक कर अश्लील वीडियो और फोटो शेयर किए गए। धमकी मिलने के बाद ऑडियो मैसेज डिलीट कर दिया गया। इस घटना के बाद आशुतोष पांडे ने सीएम योगी और प्रमुख सचिव गृह को लेटर लिखकर मामले से अवगत कराया है।

आशुतोष पांडे ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि “मेरे साथ एक ऐसी घटना हो गई जिसे मैं छुपा नहीं सकता हूं। आशुतोष पांडे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “पाकिस्तान से आए धमकी भरे कॉल पर मुझसे कहा गया- यदि मैंने ईदगाह केस में चल रहे फौजदारी और सिविल वाद 15 दिन में वापस न लिए तो मुझे, मेरी गाड़ी और केंद्रीय कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *