Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

यूपी बोर्डः एसपीएस शाहपुर के छात्र ने भी मथुरा जिले में टॉप टेन की सूची में बनाई जगह

  • हाईस्कूल के बाद इंटर में भी छात्र आकाश ने मथुरा जिले में 8वीं रैंक पाकर स्कूल का नाम किया रोशन

दैनिक उजाला, मथुरा : जिस प्रकार देश का भविष्य युवा होते हैं, ठीक उसी प्रकार एक कॉलेज की नींव भी छात्रों पर टिकी होती है। शिक्षकों द्वारा दी गई बेहतर शिक्षा के दम पर एसपीएस इंटर कॉलेज सौंसा शाहपुर, मथुरा के छात्र आकाश ने इंटर के परीक्षा परिणाम में मथुरा जिले में 8वीं रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है।

शाहपुर निवासी छात्र आकाश पुत्र रामकिशन ने एसपीएस इंटर कॉलेज से ही हाईस्कूल की थी। इसके बाद यहीं से इंटर की पढ़ाई की। छात्र ने बताया कि विद्यालय प्रशासन अपने छात्रों को एक पारिवारिक सदस्य के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर देता है।

आकाश

यही कारण रहा है कि मेरी इंटर की पढ़ाई भी इसी कॉलेज से हुई और शिक्षकों ने सभी छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान की। अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करायी जाती है। इसी के चलते आज मुझे हाईस्कूल के बाद इंटर के परीक्षा परिणाम में मथुरा जिले में 8वीं रैंक यानि 88प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यह सब सफलता मेरे माता-पिता और शिक्षकों के आशीर्वाद से मिली हैं।

विद्यालय के निदेशक सुशील तरकर एवं प्राचार्य अनिल तरकर ने बताया कि विद्यालय प्रशासन का एक ही ध्येय रहता है कि हर छात्र आगे बढ़कर देश की सेवा में किसी न किसी रूप में जुट जाये। छात्र आकाश ने भी सिविल सेवा में अपना योगदान देने की ठानी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *