Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

केएम विवि के परिसर में भाजपा विधायक ने कुलाधिपति संग किया वृक्षारोपण

  • हर ब्रजवासी एक वृक्ष अपनी माता के नाम पर अवश्य लगाए : कुलाधिपति

दैनिक उजाला, मथुरा : केएम विश्वविद्यालय में ‘वृक्षारोपण महाअभियान 2025’ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ गोवर्धन विस के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने विवि के परिसर में वृक्षारोपण करके किया। इस अवसर पर विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी, चांसलर सुपुत्र पार्थ चौधरी सहित विवि के प्रति कुलपति डा. शरद अग्रवाल, रजिस्ट्रार डा. पूरन सिंह, चांसलर सलाहकार डा. एसपी गोस्वामी, मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे ने भी वृक्षारोपण किया। इससे पूर्व भाजपा मगोर्रा मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी व मंडल महामंत्री हेमराज सिंह ने पौधे वितरित किए।

मुख्य अतिथि भाजपा विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाना चाहिए। वृक्ष हमें ऑक्सीजन और ताजी हवा देते हैं। वृक्षों से फल भी मिलते हैं, जिससे लोगों को रोजगार मिलता है। विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी ने कहा वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, यह भावनात्मक जुड़ाव है। हम चाहते हैं कि हर ब्रजवासी एक वृक्ष अपनी माता के नाम पर अवश्य लगाए।

विवि के प्रति कुलपति डा. शरद अग्रवाल ने कहा हमें अधिक से अधिक पेड़ लगा कर प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। प्रत्येक पौधे की रक्षा जरूरी है, इसके लिए उन्होंने वहां उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक पौधे की रक्षा के लिए प्रेरित किया। कुलसचिव डा. पूरन सिंह ने कहा वृक्षारोपण से जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है तथा प्रदूषण के रोकथाम में वृक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चांसलर सलाहकार डा. एसपी गोस्वामी ने कहा माँ के नाम एक वृक्ष लगाकर हम पर्यावरण संरक्षण और मातृ वंदन दोनों भावों को एक साथ जीवंत कर रहे हैं। कॉलेज के प्राचार्य डा. पीएन भिसे ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन को सार्थक बनाते हैं। वे छाया देते हैं और धूप से बचाते हैं। इस अवसर पर सब रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल, ट्रांसपोर्ट इंचार्ज दीपक, रनवीर आदि सहित शिक्षक, कर्मचारी और हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *