छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु केएम विश्वविद्यालय कटिवद्ध : कुलसचिव
मथुरा:केएम विश्वविद्यालय के सभागार में साइबर सिक्योरिटी पर ईसी काउंसिल सेमीनार का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति, कुलसचिव डा. पूरन सिंह, परीक्षा नियंत्रक समीक्षा भारद्वाज, मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे ने संयुक्त रूप से सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया एवं सक्सेस टेल्स के सीईओ ( इसी काउंसिल से अनुबंधित सहयोगी कंपनी) अनुपम गुप्ता, डायरेक्टर सौरभ गुप्ता फैकल्टी सदस्य उज्जवल वारदानी, सेंटर हैड आशू शुक्ला का पटुका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
ईसी काउंसिल सेमीनार को संबोधित करते हुए सक्सेस टेल्स के सीईओ अनुपम गुप्ता ने कहा इंटरनेट के बढ़ते चलन के साथ ही भारत में साइबर सिक्योरिटी को भी खतरा बढ़ रहा, साइबर सिक्योरिटी को अपने जीवन का अहम अंग बनाकर ही लोग साइबर क्राइम का शिकार होने से बच सकते हैं। ईसी-काउंसिल, दुनिया की सबसे बड़ी साइबर सुरक्षा तकनीकी प्रमाणन संस्था है, जो छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए सर्टिफाइड एथिकल हैकर (सीईएच), कंप्यूटर हैकिंग फोरेंसिक्स इन्वेस्टिगेटर (सीएचएफआई), सर्टिफाइड सिक्योरिटी एनालिस्ट (ईसीएसए), लाइसेंस पेनिट्रेशन टेस्टिंग प्रोग्राम आदि से प्रशिक्षित कर रहा है। जिन छात्र-छात्राओं ने ईसी-काउंसिल प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं, वह रिलायंस जियो, एचसीएल, वेदांता, एनटीपीसी, गेल, आईओसी, भारतीय नौसेना, भारतीय सेना सर्विस कर रहे है। इसी प्रकार से डायरेक्टर सौरभ गुप्ता फैकल्टी सदस्य उज्जवल वारदानी, आशू शुक्ला ने एथिकल हैकिंग एसेंशियल्स (ईएचई), प्रमाणित साइबर सुरक्षा तकनीशियन (सीसीटी), सर्टिफाइड साइबरसिक्योरिटी टेक्नीशियन (सीसीटी) ईसी-काउंसिल द्वारा विकसित एक एंट्री-लेवल साइबरसिक्योरिटी प्रोग्राम पर विस्तार से विवि के छात्र-छात्राओं को समझाया।
विवि के कुलपति, कुलसचिव डा. पूरन सिंह ने कहा छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु केएम विश्वविद्यालय कटिवद्ध है, छात्राओं को नए कोर्सों की उपलब्धता और उनके सर्वागीण भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे सेमीनारों का आयोजन किए जाते है। उन्हांने ईसी काउंसिल की टीम का आभार व्यक्त किया। सेमीनार का संचालन एचओडी इंजी. हरिओम सिंह ने किया।
सेमीनार में विवि के परीक्षा नियंत्रक समीक्षा भारद्वाज, खेल निदेशक आरके शर्मा, एचओडी नवनीत सिंह, डा. सुमित मोहन, डा. मंजू डा. अनीता चौधरी, नीतेश कुमारी, डा. रिन्कू सिंह, डा. ब्रज किशोर चाहर, डा. विजय सिंह, डा. हरिवंश, डा. भावना शर्मा, डा. आरएस पुंडीर, डा. खुर्शीद आलम, रवि वर्मा, अमित मोहन, इंजी. रोहित तिवारी, शुभम गुप्ता, सहित विवि के सभी संकायों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।