Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

जीएलए विश्वविद्यालय का 14वां दीक्षांत समारोह 3 दिसंबर को

  • जीएलए के 14वें दीक्षांत समारोह में 5548 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां
  • जीएलए के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री वित्त मंत्रालय पंकज चौधरी व विशिष्ट अतिथि आईआईटी कानपुर भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर पद्मश्री एचसी वर्मा तथा सिप्ला हेल्थ लि. मुंबई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ शिवम पुरी होंगे
  • जीएलए विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में 21 गोल्ड और 21 सिल्वर मेडलिस्ट छात्र होंगे सम्मानित

दैनिक उजाला, मथुरा : जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा (उ.प्र.) का 14वां दीक्षांत समारोह 3 दिसंबर बुधवार को मनाया जाएगा। समारोह में वर्ष 2025 में विभिन्न पाठ्यक्रमों की शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय स्थित विशाल ऑडिटोरियम में होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री वित्त मंत्रालय पंकज चौधरी द्वारा वर्ष 2025 में आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों के सफल विद्यार्थियों को 21 गोल्ड मेडल, 21 सिल्वर मेडल और सेंटर ऑफ़ डिस्टेंस ऑनलाइन एजुकेशन की 1166 डिग्रियों सहित 5548 उपाधियां प्रदान करेंगे। साथ ही बीएससी ऑनर्स बायोटेक, बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स, बीए ऑनर्स अंग्रेजी, बीबीए फैमिली बिजनेस, बीकाॅम ऑनर्स ग्लोबल एकाउंटिंग, बीटेक बायोटेक, बीटेक ईसी, बीटेक ऑनर्स सीएस, सीएस सीसीवी, सीएस-सीएसएफ, बीकाॅम ऑनर्स एलएलबी, एमएससी बायोटेक्नोलाॅजी, केमिस्ट्री, एमफार्म फार्माकोलाॅजी, फार्मास्युटिक्स, बीएड, डिप्लोमा फार्मेसी सहित डिप्लोमा इंजीनियरिंग के 24 विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता

ऑनलाइन एजुकेशन की 1166 डिग्रियों सहित 5548 उपाधियां प्रदान करेंगे

उन्होंने आगे बताया कि जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा (उ.प्र.) से वर्ष 2025 में पीएचडी के 69, बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर 71, बीएससी ऑनर्स बायोटेक के 21, बीएससी ऑनर्स कैमिस्ट्री के 19, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स के 11, बीए ऑनर्स अंग्रेजी के 23, बीबीए के 215, बीबीए ऑनर्स 147, बीबीए फैमिली बिजनेस 24, बीकाॅम ऑनर्स ग्लोबल एकाउंटिंग 10, बीकाॅम ऑनर्स 59, बीटेक बायोटेक्नोलाॅजी 24, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग 39, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 32, इलेक्ट्राॅनिक्स 5, मैकेनिकल इंजीनियरिंग 41, एमई ऑटोमोबाइल एवं मेकाट्राॅनिक्स 2, बीटेक इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजी. 23, ईसी सीएस 34 एवं वीएलएसआई 9, कम्प्यूटर साइंस के 1138, बीटेक ऑनर्स सीएस 28, सीएस एआईएमएल 153, सीएस सीसीवी 25, सीएस डीए 34, सीएस सीएसएफ 24, सीएस आइआइओटी 7, बीसीए 476 एवं ऑनर्स 37, बीफार्म 77, बीएड 20, बीए एलएलबी ऑनर्स 42, बीकाॅम एलएलबी ऑनर्स 12, एमएससी एग्रीकल्चर एग्रोनाॅमी, एंटोमोलाॅजी एवं जीपीबी 3, एमएससी बायोटेक 10, माइक्रो एंड इम्यूनोलाॅजी 5, एमएससी कैमिस्ट्री 11, गणित 4, फिजिक्स 3, एमटेक सीई स्ट्रक्चरल एवं ट्रांसपोर्टेशन 4, एमटेक सीएस 7, ईई 2, ईसी 2, एमटेक एमई प्रोडक्शन 3, एमबीए 604, एमबीए-बीए 25, ऑनर्स 30, एफएमबी 33, इंटेग्रेटेड 8, एलएससीएम 27, एमसीए 240, एमफार्म फार्माकोलाॅजी एवं फार्मास्युटिक्स 25, एलएलएम बीएफआईएल एवं सीडीपीएल के 14 विद्यार्थियों की उपाधि अनुमोदित की गई है। इसके अलावा डिप्लोमा कैमिकल के 12, डिप्लोमा सिविल इंजी. के 29, डिप्लोमा सीएस के 79, डिप्लोमा ईई 68, डिप्लोमा ईसी के 15, डिप्लोमा एमई के 116, डिप्लोमा इन लाइब्रेरी इंफाॅर्मेशन साइंस के 7 तथा डिप्लोमा इन फार्मेसी के 45 विद्यार्थियों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

कुलपति ने बताया कि उपाधियों और स्वर्ण पदक प्रदान करने के बाद विशिष्ट अतिथि आईआईटी कानपुर भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर पद्मश्री एचसी वर्मा तथा सिप्ला हेल्थ लि. मुंबई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ शिवम पुरी संबोधन देंगे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री वित्त मंत्रालय पंकज चैधरी दीक्षांत भाषण देंगे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल करेंगे।

शैक्षिक शोभायात्रा से होगी दीक्षांत समारोह की शुरूआत

दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत शैक्षिक शोभायात्रा के आगमन, दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना से होगी। तत्पश्चात् कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल द्वारा दीक्षांत समारोह के प्रारम्भ की उद्घोषणा, कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय की प्रगति प्रतिवेदन, मानद उपाधि प्रदान करना, उपाधि प्रमाण पत्र वितरण, शपथ ग्रहण, पदक वितरण, मुख्य अतिथि द्वारा दीक्षांत सम्बोधन, धन्यवाद ज्ञापन, कुलाधिपति महोदय द्वारा दीक्षांत समारोह के समापन की उद्घोषणा, राष्ट्रीयगान एवं शैक्षिक शोभायात्रा का प्रस्थान होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *