- समारोह में 21 गोल्ड और 21 सिल्वर मेडलिस्ट मेधावियों को पदक और विभिन्न पाठ्यक्रमों के 5548 सफल विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी
दैनिक उजाला, मथुरा : जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा (उ.प्र.) का 14वां दीक्षांत समारोह आज (बुधवार) को आयोजित होगा। इसके लिए मंगलवार को रिहर्सल कर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री वित्त मंत्रालय पंकज चौधरी व विशिष्ट अतिथि आईआईटी कानपुर भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर पद्मश्री एचसी वर्मा तथा सिप्ला हेल्थ लि. मुंबई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ शिवम पुरी होंगे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल करेंगे।
कुलसचिव ने बताया कि कार्यपरिषद की बैठक में मेडल व डिग्री हासिल करने वालों के लिए स्वीकृति की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। स्वर्ण पदक समेत विशेष पदकों के विजेताओं की सूची को अंतिम रूप से जांचा गया है। समारोह में 21 गोल्ड और 21 सिल्वर मेडलिस्ट मेधावियों को पदक और सेंटर ऑफ डिस्टेंस ऑनलाइन एजुकेशन की 1166 डिग्रियों सहित 5548 उपाधियां प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि मंच पर विशिष्ट अतिथियों को मानद उपाधि से नवाजा जायेगा।
कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह सहित अन्य जीएलए विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं व स्क्रिप्ट का रिहर्सल भी किया।
अतिथि का होगा भव्य स्वागत
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री वित्त मंत्रालय पंकज चौधरी व विशिष्ट अतिथि आईआईटी कानपुर भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर पद्मश्री एचसी वर्मा तथा सिप्ला हेल्थ लि. मुंबई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ शिवम पुरी पहली बार विश्वविद्यालय के किसी बडे़ कार्यक्रम में आ रहे हैं, ऐसे में उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गयी हैं। अंतिम दिन तैयारियों का कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने पूर्ण तैयारियां का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस मौके पर डा. विनय तौमर, डा. विजय द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
छात्रों की उपाधियों पर एक नजर
जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा (उ.प्र.) से वर्ष 2025 में पीएचडी के 69, बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर 71, बीएससी ऑनर्स बायोटेक के 21, बीएससी ऑनर्स कैमिस्ट्री के 19, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स के 11, बीए ऑनर्स अंग्रेजी के 23, बीबीए के 215, बीबीए ऑनर्स 147, बीबीए फैमिली बिजनेस 24, बीकॉम ऑनर्स ग्लोबल एकाउंटिंग 10, बीकॉम ऑनर्स 59, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी 24, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग 39, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 32, इलेक्ट्रॉनिक्स 5, मैकेनिकल इंजीनियरिंग 41, एमई ऑटोमोबाइल एवं मेकाट्रॉनिक्स 2, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजी. 23, ईसी सीएस 34 एवं वीएलएसआई 9, कम्प्यूटर साइंस के 1138, बीटेक ऑनर्स सीएस 28, सीएस एआईएमएल 153, सीएस सीसीवी 25, सीएस डीए 34, सीएस सीएसएफ 24, सीएस आइआइओटी 7, बीसीए 476 एवं ऑनर्स 37, बीफार्म 77, बीएड 20, बीए एलएलबी ऑनर्स 42, बीकॉम एलएलबी ऑनर्स 12, एमएससी एग्रीकल्चर एग्रोनॉमी, एंटोमोलॉजी एवं जीपीबी 3, एमएससी बायोटेक 10, माइक्रो एंड इम्यूनोलॉजी 5, एमएससी कैमिस्ट्री 11, गणित 4, फिजिक्स 3, एमटेक सीई स्ट्रक्चरल एवं ट्रांसपोर्टेशन 4, एमटेक सीएस 7, ईई 2, ईसी 2, एमटेक एमई प्रोडक्शन 3, एमबीए 604, एमबीए-बीए 25, ऑनर्स 30, एफएमबी 33, इंटेग्रेटेड 8, एलएससीएम 27, एमसीए 240, एमफार्म फार्माकोलॉजी एवं फार्मास्युटिक्स 25, एलएलएम बीएफआईएल एवं सीडीपीएल के 14 विद्यार्थियों की उपाधि अनुमोदित की गई है। इसके अलावा डिप्लोमा कैमिकल के 12, डिप्लोमा सिविल इंजी. के 29, डिप्लोमा सीएस के 79, डिप्लोमा ईई 68, डिप्लोमा ईसी के 15, डिप्लोमा एमई के 116, डिप्लोमा इन लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन साइंस के 7 तथा डिप्लोमा इन फार्मेसी के 45 विद्यार्थियों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

