Breaking
Mon. Mar 16th, 2026

केएम विश्वविद्यालय में हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम परिचय का आयोजन

  • कुलाधिपति ने पीजी छात्र-छात्राओं से प्राप्त किया परिचय

मथुरा : केएम विश्वविद्यालय में पीजी रेजिडेंट्स बैच 2025 के विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘परिचय-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को प्रबंधन शिक्षा की रूपरेखा, शैक्षणिक गतिविधियों एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था। भव्य ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी, कुलपति डा. एनसी प्रजापति, फॉरेन्सिक मेडीसन डा. शरद अग्रवाल, मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे, स्कीन बीडी के एचओडी डा. रामावतार बम्ब, मनोरोग एचओडी डा. नामित गौतम ने मां सरस्वती के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

कुलाधिपति किशन चौधरी ने पीजी स्टूडेंट्सों को राधे-राधे का जयकारा लगाकर सभी से उनका परिचय प्राप्त किया और उन्होंने 2016 केएम मेडीकल की स्थापना से लेकर अब तक के सफर पर विस्तार से पीजी छात्राओं को समझाया। उन्होंने कहा चिकित्सक का पेशा चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद हमारा समाज उसे सेवाभाव के लिए भगवान तुल्य मानता है। ईश्वर ने आपको यह जिम्मेदारी सौंपी है, तो आपका फर्ज बनता है कि आपके पास आने वाला मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जाए। अच्छे डाक्टर्स के साथ आप अच्छे इंसान बनकर निकलेंगे यही मुझे उम्मीद है।

कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने कहा आपका मरीज ही आपका भगवान है, दिमाग, तन, मन धन की भावनाओं से परिपूर्ण होकर अच्छे डाक्टर कहलाना गौरव की बात है। मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे, फॉरेन्सिक मेडीसन डा. शरद अग्रवाल ने अनुशासन की महत्ता के बारे में नवागत पीजी छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. नामित गौतम, मंच का संचालन डा. खुश्बू राठी ने किया।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेडीकल सुप्रीटेंट डा. अभय सूद, मेडीसन एचओडी डा. आरके गुप्ता, स्त्रीरोग के एचओडी डा. धन सिंह, सर्जरी के एचओडी डा. अजय अग्रवाल, शिशुरोग एचओडी डा. मनोज कुमार एवं अस्पताल की जनरल मैनेजर स्वाती शर्मा, विवि के डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल सहित लगभग 75 पीजी रेजिडेंट्स चिकित्सक मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *