Breaking
Sat. Feb 21st, 2026

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण में समझा मशीनों का काम

मथुरा : संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने एमएसएमई आगरा का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आधुनिक निर्माण तकनीकि, एसएसएमई द्वारा दिए जाने वाले सपोर्ट सिस्टम और उद्यौगिक क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली मशीनों, रोबोटिक्स, थ्री डी प्रिंटिंग, एआर और वीआर, प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का निरीक्षण कर व्यवहारिक अनुभव लिया।

विद्यार्थियों ने एमएसएमई, आगरा के भ्रमण के दौरान सीएनसी मिलिंग मशीन, टर्निंग मशीन, कंप्युटर न्यूमेरिकल कंट्रोल का बड़ी रुचि लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान एमसएमई के प्रशिक्षक मनीष वर्मा ने अत्यधिक सटीकता का परिणाम देने वाली मशीनों के बारे में विद्यार्थियों को बड़े विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि ये मशीनें बेहतर फिनिशिंग, सेफ्टी, प्रोटेक्शन के कारण प्रयोग में लाई जाती हैं। विद्यार्थियों ने कंपोनेंट का औद्योगिक उत्पादन भी देखा।

विद्यार्थियों के दल ने माइक्रोप्रोसेसर,माइक्रोकंट्रोलर, पीएलसी कंट्रोलर , सॉफ्टवेयर डिजाइन करना, ऑटोमेशन सिस्टम को जाना। इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को दिखाया गया कि इंडस्ट्री में ऑटोमेशन और रोबोटिक्स का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। वहीं विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स आर्म लैब का पिक एंड प्लेस आपरेशन, इंडस्ट्रियल आटोमेशन में प्रयोग और उत्पादन में इनके सहयोग को प्रत्यक्षतः देखकर विशेष ज्ञान अर्जित किया।

संस्कृति विवि के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के इस दल ने प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग लैब में प्लास्टिक की वस्तुओं के निर्माण और मशीनों के कार्य को बहुत उत्सुकता के साथ देखा। फाउंड्री रिसाक्लिंग के काम को देखकर विद्यार्थियों ने रॉ मटीरियल के तौर पर इस्तेमाल होने वाला स्क्रैप मेटल,मेल्टिंग और रीकास्टिंग,रीसाइक्लिंग प्रोसेस को भी जाना। इसके अलावा सामान की जांच और थ्री डी प्रिंटिंग लैब का भी निरीक्षण किया। मशीनों के बारे में और अन्य तकनीकियों की जानकारी देने में एमएसएमई के शिक्षक इनोक लाल ने भी संस्कृति विवि के विद्यार्थियों को विशेष सहयोग दिया।

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों के इस शैक्षिक भ्रमण का आयोजन एमएसएमई के सहायक निदेश योगेश श्रीवास्तव ने किया। विद्यार्थियों के 63 सदस्यीय इस दल का नेतृत्व संस्कृति विवि की फैकल्टी मेंबर डॉ. रीना रानी, मिस ऐश्वर्या, मिस्टर ऋषभ, डॉ. सैकत दास, मिस्टर बिक्रम रॉय ने किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *