Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

संस्कृति स्पोर्ट्स फिएस्टा 2026 का चैंपियन बना विध्यांचल हाउस

मथुरा : संस्कृति विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय स्पोर्स्ट्स फिएस्टा 2026 की चैंपियनशिप ट्राफी पर विध्यांचल हाउस ने कब्जा किया। विध्यांचल हाउस के खिलाड़ियों ने कुल 17 स्वर्ण पदक जीते। वहीं रनर अप ट्राफी शिवालिक हाउस ने जीती। शिवालिक हाउस के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण पदक जीते। इस पुरुस्कार वितरण समारोह के विशिष्ठ अतिथि एशियन गेम्स में शूटिंग में रजत पदक जीतने वाले शार्दुल विहान विशेष आकर्षण का केंद्र बने। उन्होंने इस मौके पर विद्यार्थियों को लगातार प्रयास करते रहने का मूल मंत्र दिया।

शार्दूल विहान ने अपनी सफलता की कहानी बताते हुए कहा कि वे असफलता के आगे झुके नहीं और लगातार प्रयास करते रहे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता, पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने संस्कृति स्पोर्ट्स फिएस्टा 2026 के दौरान हुए खेलों में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आप लगातार प्रयास करते रहेंगे तो एक दिन अपने खेल में देश का प्रतिनिधित्व भी कर पाएंगे। इस मौके पर उनके माता,पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी माहौल को और गरिमामय बना दिया। शार्दूल विहान को संस्कृति विवि के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता, सीईओ डा. मीनाक्षी शर्मा और कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी द्वारा सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता ने कहा कि संस्कृति विवि में हर विद्यार्थी को अपनी खेल क्षमता को प्रदर्शित करने का मौका साल में एक बार आता है। इस स्पोर्ट्स फिएस्टा में खेलों में रुचि रखने वाले हर विद्यार्थी को भाग लेना चाहिए। जिन बच्चों ने इस बार खेलों में भाग लिया वे भले ही हारे या जीते सभी बधाई के पात्र हैं। हारना बुरा नहीं, हार कर प्रयास छोड़ देना गलत है। लगातार प्रयास करते रहें तो एक दिन जीत हासिल हो ही जाती है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपना जज्बा हमेशा कायम रखिए, यही आपको जीत दिलाता है।

समारोह के दौरान स्पोर्ट्स फिएस्टा 2026 के आयोजन से जुड़े हुए आर्गेनाइजर डा. फहीम अख्तर, विवेक श्रीवास्तव, डा. दुर्गेश वाधवा, मयंक यादव, पंकज सारस्वत, कृष्ण राज सिंह, डा. गरिमा गोस्वामी, राहुल, राजकुमार, स्टूडेंट स्पोर्ट्स क्लब के प्रेसीडेंट प्रतीक चौधरी बीबीए, वाइस प्रेसीडेंट तुषार, सचिव जाह्नवी मिश्रा, अदिति गोएनका को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पुरुस्कार वितरण समारोह का संचालन संस्कृति होटल मैनेजमेंट की असिस्टेंट प्रो. शुभांगी सक्सैना ने किया।

ऑफ लाइन फिल्म का प्रमोशन
स्पोर्ट्स फिएस्टा 2026 के पुरुस्कार वितरण समारोह के दौरान हुआ ‘ऑफ लाइन’ फिल्म के प्रमोशनल कार्यक्रम ने समारोह में चार चांद लगा दिए। मंच पर आई आफ लाइन फिल्म की टीम में प्रोड्यूसर मजहर खान, क्राइम पेट्रोल के ख्यातिप्राप्त कलाकार गुलशन पांडे, मुख्य कलाकार जावेद अली खान, अभिनेत्री तनु राना ने अपने ठुमकों से विद्यार्थियों में जोश भर दिया। कलाकार गुलशन पांडे ने कहा कि खेल जिंदगी जीना सिखाते हैं।

उन्होंने बताया कि ज्वलंत समस्या पर आधारित यह फिल्म बहुत ही रोचक और सबक देने वाली है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म राजस्थान की पृष्ठभूम पर बनाई गई उन महिलाओं, युवतियों को सचेत करती है कि कभी भी किसी टैक्सी में बिना आनलाइन बुकिंग कराए न बैठें। भारत में अनेक घटनाएं ऐसी टैक्सियों में महिलाओं के साथ हो चुकी हैं, जिन्हें राह चलते सीधे बुक किया गया। फिल्म के मुख्य कलाकार जावेद और अभिनेत्री तनु राना ने विद्यार्थियों की मांग पर गानों पर जमकर नृत्य किया।

इन सभी कलाकारों को विवि के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता, सीईओ डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी, प्रति कुलपति प्रो. रघुराम भट्ट, संस्कृति एफएम के आरजे जय शंकर पांडे ने सम्मानित किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *