Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला शाश्वतम् प्रतिनिधिमंडल; पूज्य स्वामी उमाकांतानन्द सरस्वती ने राष्ट्रीय विषयों पर किया विचार-विमर्श

नई दिल्ली: श्रीदशनाम पंचायती जूना अखाड़े के परम पूज्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी श्री उमाकांतानन्द सरस्वती जी महाराज संस्थापक अध्यक्ष श्रीराम डिवाईन चैरिटेबल ट्रस्ट हरिद्वार एवं शाश्वतम् फाउंडेशन मारीशस के पावन सानिध्य में शाश्वतम् परिवार के प्रतिनिधियों ने भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर शिष्टाचार भेंट की। डेलीगेशन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एस सी/एस टी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. समीर उरांव, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राकेश भास्कर झारखंड, हरिद्वार शाश्वतम् परिवार के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. जितेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ आयुर्वेदिक वैद्य श्री दीपक कुमार तथा अन्य डेलीगेट भी उपस्थित रहे।

परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी जी ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को हम सभी के आराध्य भगवान श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंट किया। महामहिम राष्ट्रपति महोदया से अनेक राष्ट्रीय मुद्दों पर पूज्य स्वामी जी महाराज की वार्ता हुई।

राष्ट्रपति महोदया ने कहा कि स्वामी जी आपको ऐसे शिष्यों को तैयार करना चाहिए, जो गाँव की गरीब बस्तियों में जाकर उनके बीच जागरूकता अभियान के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करा सके और उनके बीच रहकर ही समाज सेवा करें। तभी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास संभव है।

परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी जी महाराज ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को बताया कि संत समाज के लोग गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण जैसे अनेक राष्ट्रीय विषयों पर कार्य कर रहे हैं और हम आपको पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि आपने जो कार्य हमें करने को कहा है, हम जरूर अपनी पूर्ण निष्ठा एवं सामर्थ्य के अनुसार उसे पूर्ण करेंगे। सभी सम्मानित सदस्यों का महामहिम राष्ट्रपति महोदया से पूज्य स्वामी जी ने परिचय कराया और सभी सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया का आभार एवं धन्यवाद् किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *