Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

मुड़िया पूर्णिमा मेला : गिरिराज जी के भक्तों को लुभा रहे गोवर्धन के रास्ते

  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और राधाष्टमी की भांति इस बार गोवर्धन जाने वाले सभी रास्तों को श्रद्धालुओं के स्वागत में खूबसूरत ढंग से सजाया गया

दैनिक उजाला, मथुरा : मुड़िया पूर्णिमा मेला पर परिक्रमा को आ रहे गिरिराज जी के भक्तों को गोवर्धन के रास्ते लुभा रहे हैँ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और राधाष्टमी की भांति इस बार गोवर्धन जाने वाले सभी रास्तों को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है।

मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरु हो चुका है। इस बार 10 जुलाई की मुड़िया पूर्णिमा है। इस उपलक्ष्य में पिछले दो दिन से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन की परिक्रमा को आ रहे हैँ। यह दौर 11 जुलाई तक अनवरत चलेगा। इस दौरान देश विदेश से एक करोड़ से अधिक लोगों द्वारा परिक्रमा करने का अंदाजा है।

इसे देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने गोवर्धन के सभी मार्गों पर सजावट की है। प्रवेश द्वार बनाए है। रंगबिरंगी विद्युत लाइट रोड की स्ट्रीट लाइटों के पोल पर लगाई गई हैँ। इससे मथुरा से गोवर्धन मार्ग, वृंदावन – छटीकरा से राधाकुंड मार्ग, सौंख से गोवर्धन मार्ग, बरसाना से गोवर्धन मार्ग, डींग से गोवर्धन मार्ग की रौनक देखते ही बन रही है। डींग और सौंख के रास्ते राजस्थान से आने वाले श्रद्धालु तो राधाकुंड और मथुरा के रास्ते दिल्ली-आगरा और बरेली की और से आ रहे श्रद्धालु इस चमक दमक को देख कर आनंदित है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जन्माष्टमी की भांति इस बार मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन जाने वाले रास्तों को सजाया गया है। सजावट इस तरह की गई है कि श्रद्धालु इसे देख अभिभूत हो जाएं। विकास प्राधिकरण सचिव अरविन्द द्विवेदी ने बताया कि क़स्बा के सौंख तिराहा पर लाइटिंग के साथ टेंट के रंग बिरंगे सुंदर कपड़ों से सजाया गया है। महमदपुर मार्ग, जमुनावता, नीमगांव तक लाइटिंग और सजावट कराई गयी है। जगह जगह रंगोली सजाई गयी।

गोवर्धन मेला क्षेत्र में स्वच्छता पर मोर्चा संभाले हुए है डीएम एसएसपी
मुड़िया पूर्णिमा मेला इस बार चार जुलाई से शुरु हो चुका है। इस दरम्यान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार गोवर्धन में डेरा जमाए हुए है । इस दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों का ध्यान मेला की विभिन्न व्यवस्याओं के साथ स्वच्छता पर बना हुआ है।

दोनों अधिकारी भ्रमण के दौरान गंदगी देखकर खुद ही सफाई कार्य में जुट जाते है। यह गतिविधियाँ दानघाटी, मानसीगंगा आदि क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार पूर्वान्ह दोनों अधिकारियों ने जतीपुरा मुखारबिंद पर गिर्राज जी के पास अपने हाथों से सफाई कर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *