Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मणिपुर, हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में भी दंगा कराने की साजिश… संजय राउत का BJP पर गंभीर आरोप

मुंबई : मणिपुर और हरियाणा में हिंसक झड़पों से हालात तनावपूर्ण हैं। मणिपुर में तो पिछले तीन महीने से हिंसा जारी है। हाल ही में गुस्साई भीड़ ने सुरक्षाबलों के हथियार लूट लिये। जबकि उपद्रव, आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही है। इसको लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने रविवार सुबह मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, मणिपुर, हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में भी दंगे कराने की साजिश रची जा रही है। लेकिन महाराष्ट्र में दंगे नहीं होंगे। संजय राउत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महाराष्ट्र की जनता समझदार है। हालांकि उनके इस दावे से खलबली मच गई है।

राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी संजय राउत ने कहा, “मणिपुर, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली की सीमाओं पर दंगे कराए जा रहे हैं। कुछ जगहों पर ऐसा हुआ भी है। महाराष्ट्र में भी ऐसे दंगे हों इसके लिए देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी और उनके गुरुजी मंडल तनाव पैदा कर रहे हैं। इस राज्य में दंगे की आग लगाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन जनता होशियार हैं। वह इस तरह की साजिश का शिकार नहीं बनेंगे।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *