Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

भारत को दहलाने की साजिश, फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX और 2 AK-47 बरामद

  • भारत को दहलाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX और 2 AK-47 बरामद किए गए हैं

फरीदाबाद : देश में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली से लगे हरियाणा के फरीदाबाद शहर में डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX, 2 AK-47 और कारतूस भी बरामद किया है। इसके साथ ही दिल्ली-NCR को दहलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) के एक पूर्व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के लॉकर से एके-47 राइफल बरामद की गई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मामले में गिरफ्तार दूसरे डॉक्टर की निशानदेही पर फरीदाबाद, हरियाणा से 350 किलो विस्फोटक के साथ 2 AK-47 बरामद किए हैं। इससे पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर आदिल के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी। आदिल की गिरफ्तारी के बाद एक दूसरे डॉक्टर को भी पकड़ा गया था। बरामदगी पर अधिक विवरण और आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

 2 डॉक्टर गिरफ्तार, 1 फरार

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 3 डाक्टरों पर आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है। कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा से 2 डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं। 1 डॉक्टर अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि  इनका ताल्लुक अंसार गजवातुल हिंद आतंकी संगठन से हो सकता है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *