Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण पर बागेश्वर बाबा ने दी चेतावनी, बोले- ‘ऐसा हुआ तो हिंदू 1992 दोहराने के लिए तैयार हैं’

बंगाल में बाबर के नाम पर सियासी घमासान मचा हुआ है। जुमे के दिन एक बार फिर मुर्शिदाबाद बंगाल की सियासत के सेंटर में है। मुशिर्दाबाद में जिस जगह पर बाबरी मस्जिद की नींव रखी गई वहां जुमे की नमाज में हजारों लोग पहुंचे। इस मस्जिद की नींव रखने वाले तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर भी मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों के नेताओं ने बाबर के नाम पर बन रही इस मस्जिद के निर्माण को लेकर नाराजगी जाहिर की है। वहीं, अब बागेश्वर बाबा के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- “इस देश में अगर बाबरी मस्जिद दोबारा बनाने की कोशिश की जा रही है, ये दुर्भाग्य है। लेकिन ये जरूर कहूंगा कि ऐसा हुआ तो देश का हिंदू 1992 दोहराने के लिए तैयार है। ये हिंदुओं के खिलाफ विदेशी आक्रांताओं की साजिश है। बाबरी की बात हुए तो हम बंगाल गए क्यूंकि बाबरी बनी तो बाबा आयेगा। बंगाल से लेकर कश्मीर तक हिंदुओं के खिलाफ बोलने वालों को जल्द ही मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”

5 करोड़ से ज्यादा का चंदा जुटा

हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि मुर्शिदाबाद में बाबर के नाम पर जो मस्जिद बनाई जा रही है उसके लिए अबतक 5 करोड़ से ज्यादा का चंदा आ चुका है। उन्होंने कहा है बाबरी नाम से देश का मुसलमान जुड़ रहा है। मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के लिए योगदान देना चाहता है। बाबरी मस्जिद बनाने के लिए हुमायूं कबीर ने 300 करोड़ रुपये लगाने का दावा किया है और अभी सिर्फ 11 दिन में 5 करोड़ रुपए आ भी गए हैं। हुमायूं कबीर के दिमाग में बाबरी मस्जिद का पूरा ले आउट तैयार है कि मस्जिद कैसी होगी, पहले वाले मॉडल से ज्यादा हाइट होगी ज्यादा चौड़ी होगी।

हुमायूं कबीर बनाएंगे नई पार्टी

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने का भी ऐलान कर दिया है। हुमायूं कबीर ने कहा है कि वह आगामी 22 दिसंबर को नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। वह आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करना चाहते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *