Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत:मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर; वैन से टकराया सीमेंट मिक्सर ट्रक

ठाणे (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार सुबह सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायल हुए। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मुर्बाड के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि घायलों को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं हैं। अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है, बाकी की पहचान जारी है। हादसे के बाद कुछ घंटों तक कल्याण से अहिल्यानगर रोड पर लंबा जाम लगा था।

हादसे के बाद वैन में सवार लोग बुरी फंस गए।

हादसे के बाद वैन में सवार लोग बुरी फंस गए।

वैन को काटकर लोगों के शव निकाले गए।

वैन को काटकर लोगों के शव निकाले गए।

स्थानीय लोगों ने मृतकों को वैन से निकाला।

स्थानीय लोगों ने मृतकों को वैन से निकाला।

टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ गए।

टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ गए।

सीमेंट मिक्सर ट्रक, जिससे वैन की टक्कर हुई।

सीमेंट मिक्सर ट्रक, जिससे वैन की टक्कर हुई।

कल्याण से मुरबाड के बीच चलती थी वैन

वैन रोजाना की तरह आज सुबह भी पैसेंजर्स को लेकर कल्याण से मुरबाड जा रही थी। वैन में ड्राइवर समेत 12-13 लोग सवार थे। इसी दौरान रैता ब्रिज पर सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो गई। राहगीरों ने बताया कि दोनों गाड़ियां स्पीड में थीं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इनमें से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों की हालत भी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *