Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

बिहार चुनाव की जीत का जश्न दिल्ली में:मोदी बोले- कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी; छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे

नई दिल्ली/पटना : भाजपा ने बिहार में NDA की जीत का शुक्रवार को दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने 42 मिनट के भाषण में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी।

उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वे बिहार की क्या इज्जत करेंगे।

इस दौरान कांग्रेस, आरजेडी, पश्चिम बंगाल, केरल तमिलनाडु चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी बन गई है।

पीएम शाम 6 बजकर 51 मिनट पर मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन किया। सारे कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराकर इसका जवाब दिया।

पीएम एंट्री गेट से मंच के पास तक गमछा लहराते रहे।

पीएम एंट्री गेट से मंच के पास तक गमछा लहराते रहे।

बिहार में आज NDA की सरकार बनी है। गठबंधन को 243 में 202 सीटों पर जीत हासिल हुई, जो रिकॉर्ड है। महागठबंधन के खाते सिर्फ 35 सीटें ही आईं। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है।

NDA में भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अन्य सहयोगी पार्टियों LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं।

  • बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बनाया: मैं कहता हूं कि आपकी आशा मेरा संकल्प है। आपकी आकांक्षा मेरी प्रेरणा है। अब का बिहार विकसित होगा। भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। भाजपा का कार्यकर्ता कुछ ठान लेता है तो कुछ भी असंभव नहीं रह जाता है। आज की विजय ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को केरल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां गंगा जी, बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है। मैं बंगाल के भाई-बहनों से कहता हूं कि भाजपा आपके साथ मिलकर बंगाल से जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।
  • कांग्रेस का एक और विभाजन हो सकता है: कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस, यानी MMC बन गई है। यही MMC है और इसका पूरा एजेंडा इसी पर चलता है। इसके भीतर एक अलग धड़ा पैदा हो रहा है, जो नेगेटिव पॉलिटिक्स से अलग हो रहा है। यह धड़ा नामदारों के खिलाफ है, और उनके प्रति घोर निराशा पनप रही है। आगे चलकर कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो सकता है। इसके सहयोगी दल भी अब समझने लगे हैं कि कांग्रेस अपनी निगेटिव राजनीति में सबको एक साथ डुबो रही है।
  • बिहार में निवेश और रोजगार की तेजी होगी: आने वाले 5 साल बिहार तेज गति से आगे बढ़ेगा। यहां नए उद्योग लगेंगे। यहां के नौजवानों को यहीं रोजगार मिले, इसके लिए काम होगा। निवेश ज्यादा नौकरियां लाएगा। यहां पर्यटन का विकास होगा। यहां का सामर्थ्य दुनिया को दिखेगा। आस्था के स्थानों, तीर्थस्थानों का कायाकल्प होगा। मैं आज देश-दुनिया के निवेशकों से कहूंगा कि बिहार आपके स्वागत के लिए तैयार है। बिहार की संतान जो देश-दुनिया में हैं, वे यहां निवेश करें। मैं बिहार की एक-एक मां, युवा, किसान, गरीब परिवार से कहना चाहता हूं कि आपका भरोसा-मेरा प्रण है।
  • कांग्रेसी सहयोगियों के वोट बैंक को निगल रही: बिहार चुनाव के दौरान मैंने कहा था कि कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर लगातार खुद डूबने और साथियों को डुबाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने पहले भी इनके सहयोगियों को जताया था कि कांग्रेस ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर वापसी करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत इनको भी है। बिहार में RJD को सांप सूंघा हुआ है। कांग्रेस-आरजेडी का झगड़ा बहुत जल्द खुलकर सामने आने वाला है। आज की यह विजय एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार का भरोसा हमारे कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ाने वाला है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *