Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

बजट सत्र की हुई शुरूआत, राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधन में आर्टिकल 370 और राम मंदिर का किया जिक्र

  • यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है

नई दिल्ली : संसद का बजट सत्र आज बुधवार 31 जनवरी 2024 से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त बैठक के संबोधन के साथ शुरू होगा। 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है। इस बजट के बाद लोक सभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में ये चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार इस अंतरिम बजट में महिलाओं, किसानों, युवाओं और देश के गरीबों के लिए कुछ महत्वपूर्ण लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा कर सकती है।

संसद के बजट सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त बैठक के संबोधन के साथ आज शुरू होगा। यह यह सत्र 9 फरवरी तक चलने वाला है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संक्षिप्त सत्र का मुख्य एजेंडा राष्ट्रपति का अभिभाषण, अंतरिम बजट की प्रस्तुति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के साथ राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस थी।

बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा के सभापति ने 14 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया। राज्यसभा के 11 और लोकसभा के तीन सांसदों को पिछले सत्र के दौरान निलंबित कर दिया गया था और उनके मामलों को संबंधित विशेषाधिकार समितियों को भेज दिया गया था।

संसद के जॉइंट सेशन में सरकार के कामकाज बताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आर्टिकल 370 हटाने को लेकर राम मंदिर का किया जिक्र। राष्ट्रपति ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, जो कि आज सच हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर शंकाएं थीं, आज वे इतिहास में बदल गई हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *