Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

उपचुनाव के रिजल्ट:कांग्रेस ने राजस्थान में BJP, तेलंगाना में BRS से सीट छीनी; AAP ने पंजाब की सीट बचाई

नई दिल्ली : देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। जिसका आज रिजल्ट आ रहा है। 8 में से 6 सीटों का रिजल्ट सामने आ चुका है।

राजस्थान की अंता (बारां) सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली। तेलंगाना की जुबली हिल्स से भी कांग्रेस को जीत मिली। पहले ये सीट राज्य के पूर्व सीएम केसीआर की पार्टी बीआरएस के पास थी।

AAP पंजाब की तरनतारन सीट बचाने में कामयाब रही है। मिजोरम के डम्पा से मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) दल ने जीत हासिल की।

जम्मू-कश्मीर के नागरोटा में भाजपा उम्मीदवार जीते। बडगाम में महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP प्रत्याशी पहले नंबर पर रहे।

ओडिशा की नुआपाड़ा में बीजेपी आगे चल रही है। झारखंड की घाटशिला सीट से पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं।

तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट पर कांग्रेस की जीत

तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के सभी 10 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। कांग्रेस के नवीन यादव वी. 98,988 वोट के साथ 24,729 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। BRS की मगंटी सुनीता गोपीनाथ को 74,259 वोट मिले।

पंजाब के तरनतारन से आप जीती

पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत ली है। AAP के उम्मीदवार हरमीत संधू ने 12,091 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 42649 वोट मिले। हरमीत संधू चौथी बार यहां से विधायक चुने गए हैं। थोड़ी देर में इसका औपचारिक ऐलान होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *