Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

मुंबई में एक्टिंग क्लास में 20 बच्चों को बंधक बनाया:एक घंटे बाद पुलिस ने छुड़ाया, आरोपी भी गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई के पवई इलाके के रा स्टूडियो में गुरुवार को 20 से ज्यादा बच्चों को बंधक बनाने का मामला सामने आया। रा स्टूडियो की पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती है। यहीं बच्चों को बंधक बनाया गया।

बच्चे स्टूडियो की खिड़कियों से बाहर झांकते दिखाई दिए। बच्चों के माता-पिता भी पहुंच गए हैं। बताया गया कि वहां करीब 100 बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्पेशल कमांडो ने कार्रवाई की। बाथरूम के जरिए अंदर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक घंटे में बच्चों को छुड़ा लिया गया। मौके से एयरगन और केमिकल बरामद किया।

आरोपी का नाम रोहित आर्या है। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी का नाम रोहित आर्या है। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोवैज्ञानिक रूप से अस्थिर लग रहा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान रोहित आर्या के तौर पर की है। रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी आया।

  • “मैं रोहित आर्य हूं। सुसाइड करने के बजाय, मैंने एक योजना बनाई है और कुछ बच्चों को यहां बंधक बनाकर रखा है। मेरी ज्यादा मांगें नहीं हैं। मेरी बहुत ही साधारण मांगें हैं, नैतिक मांगें हैं और कुछ सवाल हैं। मैं कुछ लोगों से बात करना चाहता हूं, उनसे सवाल पूछना चाहता हूं, और अगर उनके जवाबों के जवाब में मेरे पास कोई सवाल हो, तो मैं उनसे भी पूछना चाहता हूं। लेकिन मुझे ये जवाब चाहिए।
  • “मुझे और कुछ नहीं चाहिए। मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं, न ही मैं बहुत ज्यादा पैसे की मांग करता हूं, और मैं कोई अनैतिक मांग नहीं कर रहा हूं। मैंने एक प्लान के तहत बच्चों को बंधक बनाया है। अगर मुझे थोड़ा भी उकसाया गया तो मैं इस जगह (स्टूडियो) को आग लगा दूंगा। मैंने आत्महत्या का कदम उठाने के बजाय यह प्लान बनाया था। मुझे उकसाया न जाए, नहीं तो मैं बच्चों को नुकसान पहुंचाना वाला कदम उठा लूंगा।”
रा स्टूडियो का फ्रंट ऑफिस। यहीं 100 से ज्यादा बच्चे ऑडिशन के लिए पहुंचे थे।

रा स्टूडियो का फ्रंट ऑफिस। यहीं 100 से ज्यादा बच्चे ऑडिशन के लिए पहुंचे थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *