Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

कांग्रेस सरकार ने हिजाब पर लगाया बैन, मंगलसूत्र को दी अनुमति

नई दिल्ली : कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य में हिजाब को लेकर हो रहे विवाद पर बड़ा फैसला किया है। कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी ने भर्ती परीक्षाओं में सभी प्रकार के हेड कवर को बैन कर दिया है। अथॉरिटी ने परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए एहतियातन ये फैसला लिया है। इसके अलावा बोर्ड ने ब्लूटूथ, इयरफोन, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर भी रोक लगाया है। हालांकि इस आदेश में मंगलसूत्र और बिछुओं पर किसी भी तरह का बैन नहीं है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा हॉल में मंगलसूत्र और बिछुए पहनकर जाने की इजाजत होगी।

केईए की तरफ से जारी आदेश में कहीं भी हिजाब का नाम अलग से नहीं लिखा गया है। हालांकि हेड कवर बैन में हिजाब खुद ब खुद शामिल हो जाता है। बता दें कि 18 और 19 नवंबर को राज्य में कई भर्ती परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। ऐसे में सरकार का यह फैसला बड़ा मायने रखता है।

केईए के आदेश में कहा गया है, सिर पर कोई कपड़ा, टोपी या फिर हेड कवर, या फिर फेस कवर को परीक्षा हॉल में अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि केईए ने अक्टूबर में हुई परीक्षाओं में हिजाब को अनुमति दे दी थी। वहीं कई जगहों से मंगलसूत्र को लेकर विवाद सामने आया था।

बता देें कि पिछले दिनों राज्य में हुए कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमिशन के परीक्षा के दौरान कुछ लड़कियों को एग्जामिनेशन हॉल में जाने देने से पहले मंगलसूत्र हटाने को कहा गया था। अधिकारियों ने जांच के दौरान गले कि चेन, बिछुए और झुमके भी निकालने को कहा था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *