Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी:केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में नाम का प्रस्ताव रखा, AAP बोली- मुश्किल हालात में लिया फैसला

नई दिल्ली : केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा।

गोपाल राय ने आतिशी के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमने विषम परिस्थियों में ये फैसला लिया है। केजरीवाल की ईमानदारी पर कीचड़ उछाला, इसलिए उन्होंने जेल से जनहित सरकार चलाई और बाहर आकर इस्तीफे का ऐलान किया।

शाम 4:30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंपेंगे। इसी हफ्ते नए CM और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा। 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया गया है।

13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा।’

AAP ने कहा- नवंबर तक कराए जाएं विधानसभा चुनाव

गोपाल राय ने कहा, “जिस तरह भाजपा ने देश के पीएम ने षडयंत्र करके, एजेंसियों का दुरुपयोग करके दिल्ली की सरकार और आम आदमी पार्टी को तोड़ने का अभियान चलाया। उस अभियान को तोड़ते हुए हमने अपना काम जारी रखा। इन्होंने कोशिश की केजरीवाल जेल में इस्तीफा दें, लेकिन उन्होंने जेल में इस्तीफा नहीं दिया। केजरीवाल ने सरकार चलाई। उनकी ताकत ईमानदारी है। उन्होंने वो काम किया, जो आज देश में कोई राज्य सरकार नहीं कर पाई। उन्होंने फैसला किया कि सुप्रीम अदालत ने हमें जेल से बाहर कर दिया है, लेकिन जब तक दिल्ली की जनता दोबारा चुनकर उन्हें नहीं भेजती, वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ कि चुनाव नवंबर तक कराए जाएं।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *